15 अगस्त को शक्ति के शुभम ग्रीन्स में होगा हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन.अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शक्ति शाखा ने की है पहल। अध्यक्ष सरोज अग्रवाल ने दी जानकारी. विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का भी होगा आयोजन.लजीज व्यंजनों के होंगे स्टॉल




15 अगस्त को शक्ति के शुभम ग्रीन्स में होगा हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन.अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शक्ति शाखा ने की है पहल। अध्यक्ष सरोज अग्रवाल ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर में जन सेवा। जनकल्याण एवं रचनात्मक कार्यों में अग्रणी रहने वाली संस्थाअखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति, शक्ति शाखा द्वारा 15 अगस्त, तीज के पावन अवसर पर शुभम ग्रीन्स में भव्य तीजा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। उपरोक्त जानकारी देते हुए संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सरोज अग्रवाल ने बताया कि 15 अगस्त को आयोजित इस उत्सव में नई-नई बहू-बेटियों के लिए सरप्राइज गेम, अविवाहित बेटियों के लिए डांस, विवाहित महिलाओं के लिए डांस प्रतियोगिता एवं कई मनोरंजक सरप्राइज गेम्स रखे गए हैं।साथ ही झूला उत्सव, गजरा उत्सव, राधा-कृष्ण के साथ डांस और स्वादिष्ट खाने-पीने के अनेक व्यंजनों का आनंद भी मिलेगा। श्रीमती सरोज अग्रवाल ने बताया कि जो भी बहनें एवं बेटियां प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहती हैं, वे अपना नाम रजिस्ट्रेशन अवश्य करवाएं।एवं सभी बहनें और बेटियां मिलकर इस तीज उत्सव को हंसी-खुशी, उमंग और उत्साह के साथ मनाएं।







