पोरथा गांव में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रज्ञा पीठ ने नशा मुक्ति को लेकर निकाली जन जागरूकता रैली. लोगों ने लिया नशा न करने का संकल्प

पोरथा गांव में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रज्ञा पीठ ने नशा मुक्ति को लेकर निकाली जन जागरूकता रैली. लोगों ने लिया नशा न करने का संकल्प kshititech
नशा मुक्ति को लेकर जन जागरण अभियान

पोरथा गांव में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रज्ञा पीठ ने नशा मुक्ति को लेकर निकाली जन जागरूकता रैली. लोगों ने लिया नशा न करने का संकल्प

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -नशा मुक्ति जन जागरण रैली -ग्राम पोरथा में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रज्ञा पीठ सक्ति के निर्देशनमें 31मई 2026रविवार को सायं 5बजे नशा मुक्ति जन जागरण रैली ग्राम के गली मुहल्लो में भ्रमण करते हुए गायत्री मंदिर प्रांगण स्कूल पारा में एक सभा में परिवर्तित हो गई. सभा का शुभारम्भ माँ गायत्री के पूजन अर्चन से प्रारम्भ हुआ. महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्षा श्री मति मालती सोनी ने नशा के दुष्प्रभाव पर गीत प्रस्तुत की. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संपर्क प्रमुख विनोद यादव जी ने नशा को समाज का जहर निरुपित करते हुए युवाओ को किसी भी प्रकार का नशा नहीं लेने के लिए प्रेरित किये. पूंजी राम चौहान ने नशा मुक्ति पर कविता प्रस्तुत किये. गायत्री परिवार सक्ति के जिला समन्वयक भगत राम साहू जी ने शराब, तम्बाकू, गुटखा सेवन से होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार से चर्चा किये. नशा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तो है ही यह समाज में अपराध भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा देता है. सभा का सफल संचालन महेश राम साहू जी ने किये. नशा मुक्ति जन जागरण अभियान को सफल बनाने मे श्री रामनाम कीर्तन मण्डली, कल्याणी सेवा समिति, महिला स्व सहायता समूह, दुर्गा बाल विकास समिति, सरस्वती शिशु मंदिर,सरपंच ग्राम पंचायत,जनपद सदस्य राजू राठौर, परिजन गायत्री परिवार, सभी राजनीतक दल एवं सभी ग्राम वासियो स्नेह भरा सहयोग मिला. आयोजन समिति सभी का आभार ज्ञापित करती है.

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading