3 अप्रैल से प्रारंभ होगी सकरेली कला शक्ति में अखंड नवधा रामायण विगत 20 वर्षों से लगातार हो रहा है आयोजन। आयोजन समिति के अध्यक्ष खिलावन पटेल ने दी जानकारी. पूरे प्रदेश में अपनी भव्यता के लिए जानी जाती है सकरेली कला की अखंड नवधा रामायण. 12 अप्रैल को होगी मानस गायन प्रतियोगिता

3 अप्रैल से प्रारंभ होगी सकरेली कला शक्ति में अखंड नवधा रामायण विगत 20 वर्षों से लगातार हो रहा है आयोजन। आयोजन समिति के अध्यक्ष खिलावन पटेल ने दी जानकारी. पूरे प्रदेश में अपनी भव्यता के लिए जानी जाती है सकरेली कला की अखंड नवधा रामायण. 12 अप्रैल को होगी मानस गायन प्रतियोगिता kshititech
3 अप्रैल से प्रारंभ होगी अखंड नवधा रामायण
3 अप्रैल से प्रारंभ होगी सकरेली कला शक्ति में अखंड नवधा रामायण विगत 20 वर्षों से लगातार हो रहा है आयोजन। आयोजन समिति के अध्यक्ष खिलावन पटेल ने दी जानकारी. पूरे प्रदेश में अपनी भव्यता के लिए जानी जाती है सकरेली कला की अखंड नवधा रामायण. 12 अप्रैल को होगी मानस गायन प्रतियोगिता kshititech
अखंड नवधा रामायण का आमंत्रण आप सभी के लिए

3 अप्रैल से प्रारंभ होगी सकरेली कला शक्ति में अखंड नवधा रामायण विगत 20 वर्षों से लगातार हो रहा है आयोजन। आयोजन समिति के अध्यक्ष खिलावन पटेल ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जिला मुख्यालय शक्ति से लगे आदर्श ग्राम सकरेली कला में आगामी 3 अप्रैल से अखंड नवधा रामायण का शुभारंभ होगा. जो की 13 अप्रैल तक चलेगी एवं उपरोक्त आयोजन हिंदू समाज द्वारा विगत 20 वर्षों से लगातार किया जा रहा है उपरोक्त जानकारी देते हुए अखंड नवधा रामायण आयोजन समिति सकरेली कला के अध्यक्ष खिलावन पटेल. गांव के सरपंच जगन्नाथ सिदार उपाध्यक्ष गणपत पटेल कोषाध्यक्ष सनातन केवट. संचालक कमलेश पटेल सचिव मगध राम साहू एवं सचिव पवन साहू ने संयुक्त रूप से भेंटवार्ता में बताया कि 3 अप्रैल को अखंड नवधा रामायण का शुभारंभ होगा तथा शाम 6:00 बजे दीप प्रज्वलन के साथ ही कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएगा एवं व्यास पीठ पर सुप्रसिद्ध विद्वान पंडित देवेंद्र प्रसाद दुबे एवं पंडित दामोदर मिरी जी अर्जुनी वाले कथा का रसपान कराएंगे। समिति के अध्यक्ष खिलावन पटेल ने बताया कि 12 अप्रैल 2026 को रात्रि 7:00 बजे से मानस गायन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। एवं अखंड नवधा रामायण के आयोजन को लेकर समस्त सकरेली कला के ग्राम वासी जुटे हुए हैं।

3 अप्रैल को उद्घाटन समारोह के ये होंगे अतिथि

वहीं 3 अप्रैल को उद्घाटन समारोह होगा जिसके मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह ग़बेल विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक बिलासपुर की उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी सत्तू साहू। नगर पालिका शक्ति के उपाध्यक्ष भरत यादव। जनपद पंचायत के सदस्य शफीक खान। जनपद पंचायत के सभापति टकेश्वर कुमार पटेल।जनपद सदस्य अनीता परमानंद सिंदार। श्रीमती हीरेश्वरी रंजू जगत।भाजपा शक्ति ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पहलवान दास महंत। भाजपा शक्ति ग्रामीण मंडल महामंत्री विजय जायसवाल।भाजपा शक्ति ग्रामीण मंडल महामंत्री प्रमोद गबेल। मुख्य सिविल सर्जन जिला अस्पताल शक्ति डॉक्टर संतोष पटेल। क्रेशर व्यवसाई प्रकाश अग्रवाल। सरपंच संघ शक्ति के अध्यक्ष एवं सरपंच लक्ष्मी नारायण सिदार।ग्राम पंचायत बोरदा की सरपंच श्रीमती अनीता संजय सिंदार। ग्राम पंचायत तेंदूटोहा के सरपंच अग्नि सिदार। ग्राम पंचायत जाजग़ के सरपंच रवि सिदार। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मनोहर गुरुजी एवं सेवानिवृत्ति कृषि विस्तार अधिकारी रोशन पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे

12 अप्रैल को होगा समापन समारोह। इन अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में

अखंड नवधा रामायण आयोजन समिति के अध्यक्ष खिलावन पटेल ने बताया कि समापन समारोह का आयोजन 12 अप्रैल को रखा गया है।जिसकी श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चन्द्रा, अध्यक्ष-जिला पंचायत सक्ती विशिष्ट अतिथि।रामकुमार यादव, विधायक चन्द्रपुर विधानसभा।बालेश्वर साहू, विधायक जैजैपुर विधानसभाडॉ. खिलावन साहू,
पूर्व विधायक सक्ती विधानसभा।गुलजार सिंह ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि।अरुण शर्मा, जिला मंत्री भाजपा, जिला सक्ती।मांगेराम अग्रवाल शिव बुक सेंटर सक्ती। कांग्रेस नेता अमीर अनिरुद्ध अग्रवाल महंत समर्थक, सक्ती।रवि वंद्र साहू, वरिष्ठ नागरिक सकरेलीकलों उपस्थित रहेंगे

मानस गायन प्रतियोगिता की चयनित मंडलियों का होगा सम्मान

समिति के अध्यक्ष खिलावन पटेल में बताया कि अखंड नवधा रामायण के दौरान चयनित पार्टियों का मानस गायन प्रतियोगिता होगी जिसमे 15000/- श्री सीताराम सिदार (पुजेरीपाली), चिरमिरी माईन्स बैकुंठपुर की ओर से।11000 /- श्री जगन्नाथ सिदार, सरपंच एवं श्रीमती रीना राज, ग्राम सचिव सकरेलीकलां।9000/- डॉ. चद्रेश साहू एवं श्री चेतन साहू, रामधन साहू, सकरेलीकलॉ।8000/- आयोजन समिति, सकरेलीकला। 7000/- श्री उत्तम लहरे जी (ठेकेदार), सरवानी स.6000/- श्री भुरू भैय्या, महंत समर्थक सक्ती।5000/- श्री मिलन श्रीवास, श्री प्रेमनारायण श्रीवास, सकरेलीकलॉ।4000/- श्री बुदेश्वर पटेल (बिजली मिस्त्री) सकरेली कलां।3500/- श्री सुंदर साहू एवं मनीराम पटेल (लल्ला) सकरेलीकलां।3000/- श्री रूपा पटेल (कृषि उपज मंडी कम्प्यूटर आपरेटर) सकरेलीकलां।3000/- देवी माँ फनिर्चर (प्रो. चक्रधर साहू) सकरेलीकलॉ।3000/- डॉ. गिरजाशंकर पटेल (जैजैपुर), सकरेलीकलां की ओर से प्रदान किए जाएंगे एवं स्व. श्री रमेश कुमार साह की स्मृति में प्रत्येक चयनित पार्टी को 1-1 रामचरित्र रामायण सप्रेम भेंट रामानुज साहू, सकरेली कला द्वारा किया जाएगा

मानस मंडलियों को गायन के विशेष प्रदर्शन के लिए मिलेगी सम्मान राशि

अखंड नवधा रामायण समिति के सदस्यों ने बताया कि 3 अप्रैल से प्रारंभ होने वाली अखंड नवधा रामायण में.1000/- श्रेष्ठ गायक को ईश्वरी पटेल सकरेलीकलां द्वारा।1000/- श्रेष्ठ गायिका को ईश्वरी पटेल सकरेलीकलां।1000 / – श्रेष्ठ तबला वादक को राकेश चौधरी, गैस एजेंसी सकरेलीकलां।1000/- श्रेष्ठ नाल वादक को राकेश चौधरी, गैस एजेंसी) सकरेलीकलां।1000/- श्रेष्ठ आर्गन वादक को नरेश कम्प्यूटर सक्ती जुड़गा वाले।1000/- श्रेष्ठ बासुरी वादक नरेश कम्प्यूटर सक्ती जुड़गा वाले।1000/- श्रेष्ठ पेड वादक ओम प्रकाश साहू, सीपत। द्वारा सम्मानित किया जाएगा समिति ने बताया कि सकरेली कला गांव शक्ति शहर से 2 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। एवं समस्त कार्यक्रमों में समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वामान्य होगा ॥ अखंड नवधा रामायण से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आयोजन समिति के सदस्यों के मोबाइल नंबर-9329665662, 6264269756, 7974894402, 9303111169, 8120515583, 9302731406,9300240776
9302463307 पर संपर्क किया जा सकता है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading