शक्ति जिले के सरकारी कामकाज में ए आई तकनीक से आएगी तेजी. समय की भी होगी बचाते कलेक्टर तोपनो। बुधवार को समय सीमा की बैठक को संबोधित कर रहे थे जिले के प्रशासनिक मुखिया।राजस्व पखवाड़े के आयोजन को लेकर भी कलेक्टर साहब ने दिए निर्देश. नए शैक्षणिक सत्र में स्कूली व्यवस्थाओं को लेकर भी दिए साहब जी ने निर्देश

शक्ति जिले के सरकारी कामकाज में ए आई तकनीक से आएगी तेजी. समय की भी होगी बचाते कलेक्टर तोपनो। बुधवार को समय सीमा की बैठक को संबोधित कर रहे थे जिले के प्रशासनिक मुखिया।राजस्व पखवाड़े के आयोजन को लेकर भी कलेक्टर साहब ने दिए निर्देश. नए शैक्षणिक सत्र में स्कूली व्यवस्थाओं को लेकर भी दिए साहब जी ने निर्देश kshititech
समय सीमा की बैठक को संबोधित करते कलेक्टर साहब

शक्ति जिले के सरकारी कामकाज में ए आई तकनीक से आएगी तेजी. समय की भी होगी बचाते कलेक्टर तोपनो। बुधवार को समय सीमा की बैठक को संबोधित कर रहे थे जिले के प्रशासनिक मुखिया।राजस्व पखवाड़े के आयोजन को लेकर भी कलेक्टर साहब ने दिए निर्देश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए जाति प्रमाण पत्र, उल्लास योजना, अपार आईडी एवं आधार एमबीयू से जुड़े कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी स्कूलों में इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए। कलेक्टर ने प्रत्येक विद्यालय में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के साथ नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।इसके साथ ही समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने राजस्व अधिकारियों को एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के महत्व एवं उसके व्यावहारिक उपयोगों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एआई के माध्यम से राजस्व प्रकरण, मुआवजा सहित विभिन्न शासकीय कार्यों को सरल, तेज और पारदर्शी, व्यवस्थित तरीके से संपादित किया जा सकता है। कलेक्टर ने कहा कि एआई तकनीक के उपयोग से प्रशासनिक कार्यों में समय की बचत के साथ-साथ कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता में भी उल्लेखनीय सुधार संभव है। बैठक में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने जनगणना कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों को जागरूक किया जाए, ताकि वे सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी से बचा जा सके। बैठक में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभ दिलाने और योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में कलेक्टर ने जल जीवन मिशन, लोक सेवा गारंटी आदि कार्यो की विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों के लंबित पेंशन प्रकरणों के अद्यतन स्थिति सहित अन्य आवश्यक कार्याे की विस्तारपूर्वक जानकारी ली तथा विभिन्न विभाग अंतर्गत लंबित पेंशन प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा तहसीलवार विवादित नामंतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार, आधार प्रविष्टि सहित अन्य विभिन्न कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेन्द्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के एस पैकरा, संयुक कलेक्टर श्री अरुण कुमार सोम, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, एसडीएम मालखरौदा श्री रूपेंद्र पटेल, एसडीएम डभरा श्री विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश राजपूत, जिला कोषालय अधिकारी श्री उपेन्द्र पटेल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री सुधाकर बोदले सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

जिले में होगा राजस्व पखवाड़ा का आयोजन, कलेक्टर ने प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश।तीन चरणों में आयोजित होगा राजस्व पखवाड़ा

 शक्ति -छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार जिले में राजस्व पखवाड़ा 2026 का व्यापक और सुव्यवस्थित आयोजन किया जाएगा। यह अभियान तीन चरणों में आयोजित होगा। यह कार्यक्रम जिले में अप्रैल माह में 01 से 15 अप्रैल तक, मई में 04 से 18 मई तक तथा जून में 01 से 15 जून तक जिले के सभी ग्रामों में शिविर लगाए जाएंगे। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राजस्व से जुड़े सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। उन्होंने कहा कि यह केवल शिविर आधारित कार्यक्रम नहीं, बल्कि आम जनता को त्वरित राहत प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए कार्य में गति और गुणवत्ता दोनों पर विशेष ध्यान दिया जाए। कलेक्टर ने अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, वृक्ष कटाई, परिवर्तन, त्रुटि सुधार सहित लंबित प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। शिविरों में प्राप्त आवेदनों की मौके पर ही जांच, पंजीयन एवं निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि हितग्राहियों को तत्काल लाभ मिल सके। साथ ही भू-स्वामियों के खातों में आधार नंबर, मोबाइल नंबर, किसान किताब एवं जेंडर संबंधी प्रविष्टियों को भी अद्यतन करने पर जोर दिया गया। जिले में जनहानि, फसल क्षति एवं पशु हानि से संबंधित आरबीसी 6-4 के प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने, भू-अर्जन प्रकरणों में समय-सीमा का पालन करने तथा शुल्क प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अभिलेख शुद्धता अभियान के तहत त्रुटिपूर्ण, संदेहास्पद एवं अपूर्ण प्रविष्टियों वाले अभिलेखों को सुधारने पर भी विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदनों का निराकरण शिविर स्थल पर ही लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में कोटवारों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने और प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट जिला कार्यालय को भेजने को कहा गया है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading