दशकों के बाद चांपा के स्टेशन को मिला नया स्वरूप -17 जुलाई को पीएम मोदी जी के वर्चुअल लोकार्पण अवसर पर जांजगीर-चांपा की सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा-अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नव विकसित चांपा रेलवे स्टेशन के आज हो रहे लोकार्पण से क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति

कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद कमलेश जांगड़े
17 जुलाई को चांपा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण समारोह
17 जुलाई को चांपा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण समारोह

17 जुलाई को पीएम मोदी जी के वर्चुअल लोकार्पण अवसर पर जांजगीर-चांपा की सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा-अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नव विकसित चांपा रेलवे स्टेशन के आज हो रहे लोकार्पण से क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत नवविकसित चांपा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर चांपा रेलवे स्टेशन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अम्बेश जांगड़े, डीआरएम सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय रेल आधुनिक, सुरक्षित एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित हो रही है। अमृत भारत स्टेशन योजना के माध्यम से देशभर के रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ-साथ स्थानीय विकास को भी नई गति मिल रही है।सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि नवविकसित चांपा रेलवे स्टेशन क्षेत्रवासियों के लिए विकास की एक महत्वपूर्ण सौगात है। स्टेशन के आधुनिकीकरण से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा व्यापार, पर्यटन, उद्योग और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने इस ऐतिहासिक परियोजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त किया।नवविकसित स्टेशन में आधुनिक प्रतीक्षालय, बेहतर यात्री सुविधाएं, स्वच्छ परिसर, दिव्यांगजन-अनुकूल व्यवस्था, आकर्षक भवन एवं सुगम आवागमन जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं, जिससे यात्रियों का सफर अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और आरामदायक होगा।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर ऐतिहासिक कार्य कर रही है।

17 जुलाई को चांपा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण समारोह
17 जुलाई को चांपा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण समारोह

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading