कॉकरोच पार्टी के बाद अब आई इश्क करो पार्टी- टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को मिला पार्टी ज्वाइन करने का ऑफर. पार्टी के प्रमोशन में प्रमुखता से आ रहा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू का भी नाम

कॉकरोच पार्टी के बाद अब आई इश्क करो पार्टी- टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को मिला पार्टी ज्वाइन करने का ऑफर. पार्टी के प्रमोशन में प्रमुखता से आ रहा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू का भी नाम kshititech

कॉकरोच पार्टी के बाद अब आई इश्क करो पार्टी- टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को मिला पार्टी ज्वाइन करने का ऑफर. पार्टी के प्रमोशन में प्रमुखता से आ रहा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू का भी नाम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -सोशल मीडिया की उपज कॉकरोच जनता पार्टी के बाद अब मार्केट में इश्क करो पार्टी की एंट्री हुई है। खास बात यह है कि तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा को इस पार्टी को ज्वाइन करने का ऑफर भी मिला है।दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने भारतीय युवाओं से इश्क करो पार्टी नाम की नई पहल से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने इसे युद्ध नहीं, प्यार करो के सिद्धांत पर बना एक मंच बताया है। अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में मार्कंडेय काटजू ने कहा कि जो लोग इश्क करो पार्टी से जुड़ना चाहते हैं वे shqkaroparty@gmail.com पर लिख सकते हैं।उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में ये बातें कहीं, जिसमें उन्होंने संगठन के ढांचे और मकसद के बारे में बताया।

उनकी ये बातें ऐसे समय में सामने आई हैं जब भारत में वायरल ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने शनिवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया।एक कथित स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है जिसमें मार्कंडेय काटजू टीएमसी की नेता महुआ मोइत्रा और पत्रकार मृणाल पांडे को ‘इश्क करो पार्टी’ में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।अपनी पोस्ट में काटजू ने टीएमसी नेता से कहा कि वे दूसरे सीजेपी जोकर को भूल जाएं और इसके बजाय उस नए संगठन का हिस्सा बनें, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि वह प्यार और शांति को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। उन्होंने लिखा, “महुआ, सीजेपी के जोकरों को भूल जाओ और हाल ही में बनी ‘इश्क करो पार्टी’ में शामिल हो जाओ, जिसका एजेंडा है – ‘प्यार करो, जंग नहीं’।”इसके अलावा उनके एक ट्वीट में लिखा है, “मृणाल सीजेपी के जोकरों को भूल जाओ और नई बनी ‘इश्क करो पार्टी’ में शामिल हो जाओ, जिसका एजेंडा है ‘प्यार करो, जंग नहीं’। मैं इसका संरक्षक हूं और इसके चेयरमैन इरफान अली हैं, जो प्रिंसटन न्यू जर्सी यूएसए में रहते और काम करते हैं। हम इसकी वेबसाइट, इंस्टाग्राम अकाउंट वगैरह तैयार कर रहे हैं।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading