शक्ति जिले में खरीफ सत्र की प्रशासनिक एवं विभागीय तैयारियां प्रारंभ, 2 मई को कलेक्टर साहब के निर्देशन में कृषि विभाग के अधिकारियों की हुई बैठक, कृषि उपसंचालक सहित प्रमुख अधिकारी रहे मौजूद, किसानों को समय पर बीच की उपलब्धता सुनिश्चित करने दिए गए निर्देश

शक्ति जिले में खरीफ सत्र की प्रशासनिक एवं विभागीय तैयारियां प्रारंभ, 2 मई को कलेक्टर साहब के निर्देशन में कृषि विभाग के अधिकारियों की हुई बैठक, कृषि उपसंचालक सहित प्रमुख अधिकारी रहे मौजूद, किसानों को समय पर बीच की उपलब्धता सुनिश्चित करने दिए गए निर्देश kshititech
शक्ति जिला कलेक्टर की उपस्थिति में संपन्न बैठक

शक्ति जिले में खरीफ सत्र की प्रशासनिक एवं विभागीय तैयारियां प्रारंभ, 2 मई को कलेक्टर साहब के निर्देशन में कृषि विभाग के अधिकारियों की हुई बैठक, कृषि उपसंचालक सहित प्रमुख अधिकारी रहे मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-02 मई को सक्ती कलेक्टर की अध्यक्षता में उप संचालक कृषि जिला सक्ती, जिला विपणन अधिकारी, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सक्ती, बीज प्रबंधक बीज प्रक्रिया केन्द्र खोखसा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकास खण्ड सक्ती, मालखरौदा, डभरा, जैजैपुर, कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों एवं सेवा सहकारी समितियों के प्रबंधक की संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक लिया गया,बैठक में जिले के मुखिया कलेक्टर महोदय द्वारा जिला विपणन अधिकारी को खाद की आपूर्ति समय में करने हेतु निर्देशित किया गया तथा सभी समिति प्रबंधक को आर.ओ./डी.डी. डिमांड उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिये गये ताकि खाद की आपूर्ति समय सीमा के भीतर हो सके। दिनांक 31.05.2025 तक जिले को 12,600 मेट्रिक टन खाद अग्रिम उठाव करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही भण्डारित उर्वरक का नमूना लेकर प्रयोगशाला को प्रेषित करने हेतु उर्वरक निरीक्षकों को निर्देश दिये गये ताकि उच्च गुणवत्ता युक्त खाद किसानों को आपूर्ति की जा सकें।

जिले के सहकारी समितियों में बीज निगम खोखसा द्वारा 10 वर्ष के भीतर तथा 10 वर्ष के बाहर के किस्मों को बीज भण्डारण किया जा रहा है। जिसका 40 प्रतिशत अग्रिम उठाव 31.05.2025 तक करने हेतु निर्देशित किया गया तथा भण्डारित बीज का नमूना लिया जाकर प्रयोगशाला को प्रेषित करने हेतु बीज निरीक्षक को निर्देशित किया गया ताकि जिले के किसानों को समयावधि में उच्चगुणवत्ता युक्त बीज उपलब्ध हो सकें।खरीफ 2025 में धान के रकबा को कम कर दलहन-तिलहन को बढ़ावा देने हेतु निर्देशित किया गया ताकि जिला को दलहन तिलहन फसलों में आत्मनिर्भर बनाया जा सकें,जिले के किसानों को अधिक से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड दिलाने हेतु समिति प्रबंधकों व मैदानी अमला ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को लक्ष्य दिये गये, ताकि अधिक से अधिक किसानों को लाभ दिलाया जा सके। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर किसानों को बीमा का लाभ दिलाने हेतु प्रोत्साहित करने हेतु निर्देशित किया गया। फसल बीमा योजना अंतर्गत Opt Out हुए किसानों को फसल बीमा से जोडने हेतु निर्देश दिया गया

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading