प्रधान आरक्षक की करतुत- सार्वजनिक होडिंग फ्लेक्स पर प्रधान आरक्षक ने चलाई ब्लेड, एसपी ने किया लाइन अटैच, मामला पुलिस थाना चंद्रपुर का

शक्ति जिला पुलिस अधीक्षक ने की प्रधान आरक्षक पर कार्रवाई
चंद्रपुर के सामाजिक कार्यकर्ता गौरी शंकर गुप्ता द्वारा लगाया गया होर्डिंग फ्लेक्स

सार्वजनिक होडिंग फ्लेक्स पर प्रधान आरक्षक ने चलाई ब्लेड, एसपी ने किया लाइन अटैच, मामला पुलिस थाना चंद्रपुर का

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-सक्ति जिले के पुलिस थाना चंद्रपुर क्षेत्र में अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है, तथा मामले के सामने आने के बाद प्रार्थी सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत पर शक्ति जिले की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने प्रधान आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है, मामला चंद्रपुर नगर पंचायत क्षेत्र का है, जहां सामाजिक कार्यकर्ता गौरीशंकर गुप्ता ने नवरात्रि एवं दीपावली पर्व को लेकर शुभकामना रूपी होडिंग फ्लेक्स सार्वजनिक खम्बो पर लगाए थे, जिसे पुलिस थाना चंद्रपुर में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक द्वारा तड़के सुबह 4 से 5 बजे उसे ब्लेड से फाड़ दिया गया तथा पूरा मामला संबंधित होडिंग फ्लेक्स के ठीक सामने लगे एक सीसी कैमरे पर दर्ज हो रहा था, तथा बाद में जब सामाजिक कार्यकर्ता गौरी गुप्ता ने इसकी छानबीन की तो सीसी कैमरे में उपरोक्त प्रधान आरक्षक की करतुत सामने आ गई, जिस पर गौरी गुप्ता ने उपरोक्त मामले की शिकायत जिला पुलिस अधीक्षक शक्ति अंकिता शर्मा के पास की, जिस पर एसपी मैडम ने तत्काल पूरे मामले की सत्यता को समझते हुए संबंधित प्रधान आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading