नितेश के अध्यक्षीय नेतृत्व में श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रम- रायपुर सेंट्रल मारवाड़ी युवा मंच ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन,200 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान,18 अगस्त से रामनाथ भीमसेन भवन में होगी बुजुर्गों के चौपाल कार्यक्रम की शुरुआत

15 अगस्त को संपन्न रक्तदान शिविर
15 अगस्त को संपन्न रक्तदान शिविर
शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता

रायपुर सेंट्रल मारवाड़ी युवा मंच ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन,200 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान,18 अगस्त से रामनाथ भीमसेन भवन में होगी बुजुर्गों के चौपाल कार्यक्रम की शुरुआत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- रायपुर शहर में लगभग 30 वर्षों से निरंतर जन सेवा तथा रचनात्मक कार्यों में अग्रणी योगदान देने वाली रायपुर सेंट्रल मारवाड़ी युवा मंच ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रायपुर मोटर मर्चेंट एसोसिएशन के साथ मिलकर संयुक्त रूप से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया, इस रक्तदान शिविर में जहां करीब 200 रक्तदाताओं ने अपना रक्तदान किया तो वहीं सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहन स्वरूप एक हेलमेट एवं उपहार प्रदान किया गया एवं इस शिविर के दौरान जहां रक्तदाताओं में भारी उत्साह रहा वहीं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रायपुर सेंट्रल मारवाड़ी युवा मंच के हरीश अग्रवाल,घनश्याम पोद्दार, पंकज अग्रवाल, नारायण अग्रवाल, क्षितिज अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, योगेश शर्मा, कमल गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल प्रमुख थे तथा उपरोक्त रक्तदान शिविर का आयोजन संयोजक सुधीर अग्रवाल के विशेष सहयोग एवं उनके नेतृत्व में संपन्न हुआ तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रायपुर सेंट्रल मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल, सचिव पुष्प रंजन जैन एवं कोषाध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया

18 अगस्त से रायपुर सेंट्रल मारवाड़ी युवा मंच द्वारा बुजुर्गों की चौपाल कार्यक्रम की होगी शुरुआत

शक्ति- रायपुर सेंट्रल मारवाड़ी युवा मंच द्वारा 18 अगस्त रविवार को राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी स्थित रामनाथ भीमसेन सभा भवन में दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बुजुर्गों की चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, तथा इस चौपाल कार्यक्रम में महिला एवं पुरुष दोनों ही शामिल होंगे तो वहीं बुजुर्गों के लिए मनोरंजन गेम्स,कैरम, लूडो,चेस, इत्यादि की भी व्यवस्था की गई है एवं चौपाल के पश्चात स्वादिष्ट अल्पाहार की भी व्यवस्था रहेगी एवं इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बुजुर्गों की चौपाल कार्यक्रम के संयोजक के रूप में हरीश अग्रवाल, विष्णु गोयल, घनश्याम पोद्दार,गोपाल अग्रवाल, श्रीमती सुमन हरिश अग्रवाल, श्रीमती सुमन गोपाल अग्रवाल जुटे हुए हैं तथा रायपुर सेंट्रल मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारीयो ने इस कार्यक्रम में पूरी टीम को उपस्थित होने का आग्रह किया है

15 अगस्त को संपन्न रक्तदान शिविर

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading