शक्ति में 23 जनवरी को मनाया जाएगा देवांगन समाज की कुलदेवी माता परमेश्वरी देवी का भव्य महोत्सव, देवांगन युवा संगठन ने किया है आयोजन

शक्ति में 23 जनवरी को मनाया जाएगा देवांगन समाज की कुलदेवी माता परमेश्वरी देवी का भव्य महोत्सव, देवांगन युवा संगठन ने किया है आयोजन kshititech
माता परमेश्वरी महोत्सव 23 जनवरी को

शक्ति में 23 जनवरी को मनाया जाएगा देवांगन समाज की कुलदेवी माता परमेश्वरी देवी का भव्य महोत्सव

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-देवांगन युवा संगठन शक्ति द्वारा आगामी 23 जनवरी 2026 को कुलदेवी माता परमेश्वरी महोत्सव का आयोजन किया जावेगा, आयोजन की तैयारी को लेकर बैठक में सामाजिक हित पर होने वाले धार्मिक कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करने एवं सामाजिक एकता पर विशेष जोर दिया गया है बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार 23 जनवरी प्रातः माता परमेश्वरी की स्थापना पूजा-अर्चना एवं दोपहर 2:00 बजे से विशाल भव्य शोभा यात्रा कार्यक्रम स्थल अखराभाठा से प्रारंभ होकर बस्ती भ्रमण करते हुए महामाया मंदिर एवं पुनः कार्यक्रम स्थल अखराभाठा पहुंचेगी इसके बाद शाम 7:00 बजे महाआरती (गंगा आरती तर्ज पर) रखी गई है तत्पश्चात प्रसाद एवं सामाजिक भंडारे के साथ भजन संध्या (अनिल देवांगन बिलाईगढ़ म्यूजिकल) का आयोजन किया जाएगा इसी बैठक में देवांगन युवा संगठन के सदस्यों ने समाज के लोगों से उक्त महोत्सव आयोजन पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है एवं सभी स्वजातीय बन्धुओं को माता परमेश्वरी जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading