सीएम घोषित होने पर शक्ति में मना जश्न- शक्ति शहर में भी विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे एवं करवाया मुंह मीठा, जिला कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव ने कहा- भाजपा सर्व वर्ग की हितैषी

सीएम घोषित होने पर शक्ति में मना जश्न- <em>शक्ति शहर में भी विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे एवं करवाया मुंह मीठा, जिला कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव ने कहा- भाजपा सर्व वर्ग की हितैषी</em> kshititech
शक्ति शहर में 10 दिसंबर की शाम भाजपा कार्यकर्ता आतिशबाजी करते हुए

शक्ति शहर में भी विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे एवं करवाया मुंह मीठा, जिला कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव ने कहा- भाजपा सर्व वर्ग की हितैषी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- 10 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री की घोषणा होने पर भाजपा शक्ति शहर में भी नाका चौक में देर शाम पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई इस अवसर पर भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव के नेतृत्व में जहां पार्टी के वरिष्ठ जनों एवं पदाधिकारीयो ने उपस्थित होकर पटाखे फोड़े तथा आतिशबाजी की एवं मुंह मीठा करवाया, इस अवसर पर जिला भाजपा कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने आदिवासी वर्ग से विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनकर एक अनुकरणीय पहल की है, तथा भारतीय जनता पार्टी सदैव एक छोटे से कार्यकर्ता को भी बड़ी जिम्मेदारी देकर उसे कार्य करने का अवसर देती है, तथा विष्णु देव साय सहज, सरल एवं सौम्य मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करेंगे

वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता रामअवतार अग्रवाल ने भी इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में आने वाला समय विकास का समय है तथा जो विकास पांच सालों में अवरुद्ध रहा वह विकास अब तेजी से होगा इस अवसर पर जिला भाजपा कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव,वरिष्ठ नेता रामवतार अग्रवाल, सुरेश कृपलानी, रंजन सिन्हा, सर्वजीत सिंह पाल, उदय वर्मा, मनोज सिसोदिया सहित काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading