जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की बैठक में शामिल हुए प्रदेश सचिव घनश्याम पांडेय एवं कांग्रेस नेता मनोज जायसवाल,मनोज ने कहा– 23 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे शक्ति के कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर चरणदास महंत

<em>जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की बैठक में शामिल हुए प्रदेश सचिव घनश्याम पांडेय एवं कांग्रेस नेता मनोज जायसवाल,मनोज ने कहा-- 23 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे शक्ति के कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर चरणदास महंत</em> kshititech
21 अक्टूबर को संपन्न जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक

जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की बैठक में शामिल हुए प्रदेश सचिव घनश्याम पांडेय एवं कांग्रेस नेता मनोज जायसवाल,मनोज ने कहा– 23 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे शक्ति के कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर चरणदास महंत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- 21 अक्टूबर को जिला कांग्रेस कार्यालय शक्ति में संपन्न कांग्रेस कमेटी की बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पंडित घनश्याम प्रसाद पांडेय एवं वरिष्ठ अधिवक्ता तथा कांग्रेस नेता मनोज जायसवाल भी शामिल हुए बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू की अध्यक्षता में किया गया था, इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जहां रणनीति तैयार की गई तो वहीं पार्टी के पदाधिकारीयो ने बताया कि 23 अक्टूबर को शक्ति विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉक्टर चरणदास महंत नामांकन दाखिल करेंगे तथा इस अवसर पर पूरे विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रैली के रूप में जेठा पहुंचेंगे

बैठक में पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज जायसवाल ने बताया की शक्ति विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर लोगों में काफी उत्साह है,तथा इस बार डॉक्टर चरणदास महंत 50000 से भी ऊपर वोटो से जीत दर्ज करेंगे, 21 अक्टूबर को जिला कांग्रेस कार्यालय संपन्न में संपन्न बैठक में काफी संख्या में जिले के पदाधिकारी एवं पूरे विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आए शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के अलावा जिला अध्यक्ष त्रिलोकचद जायसवाल दादू,जिला कोषाध्यक्ष नरेश गेवाडीन, जिला उपाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, अमिर अनिरुद्ध अग्रवाल, भवानी प्रसाद तिवारी, रथराम पटेल, अमित राठौर, श्रीमती गीता देवांगन, अलका जायसवाल,उगेंद्र अग्रवाल पप्पू, हरिश्चंद्र अग्रवाल कालू, ठाकुर गुलजार सिंह, अमृत लाल सोनहर, रूपनारायण साहू ,सुनील जिंदल, विजय सूर्यवंशी सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading