रिटायर्ड तहसीलदार सिदार हुए भाजपा में शामिल– भाजपा शक्ति जिले की बैठक में पहुंचे जगदलपुर के पूर्व महापौर, संभागीय प्रभारी किरण देव,जिले के 3 विधानसभा क्षेत्र में के संगठनात्मक कार्यों के करी समीक्षा, जिला प्रभारी भल्ला भी रहे मौजूद, मंडलों की भी ली समीक्षा बैठक

भाजपा के संभागीय प्रभारी किरण देव का शक्ति पहुंचने पर स्वागत करते भाजपा नेता
रिटायर्ड तहसीलदार राम सिंह सिदार हुए 25 मई को भाजपा में शामिल
25 मई को जिला भाजपा कार्यालय शक्ति में संपन्न जिला कार्यकारिणी एवं मंडलों की बैठक

भाजपा शक्ति जिले की बैठक में पहुंचे जगदलपुर के पूर्व महापौर किरण देव,जिले के 3 विधानसभा क्षेत्र में के संगठनात्मक कार्यों के करी समीक्षा, जिला प्रभारी भल्ला भी रहे मौजूद

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सक्ती में जिला कार्यकारिणी की कामकाजी बैठक हुई, जिसमें प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा की अध्यक्षता एवम संभाग प्रभारी किरण देव के आतिथ्य में जिला प्रभारी गुरपाल सिंह भल्ला,विधानसभा प्रभारी विकास केडिया की उपस्थिति में कामकाजी बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की गई, दूसरा बैठक मंडल स्तरीय बैठक भी संभाग प्रभारी ने ली,भारतीय जनता पार्टी का कामकाजी बैठक में बस्तर से आए छत्तीसगढ़ प्रदेश के बिलासपुर संभाग प्रभारी किरण देव ने कहां की छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार के द्वारा गौठान के नाम पर 1300 सौ करोड़ का दुरुपयोग करके भारी भ्रष्टाचार किया गया है प्रत्येक गौठान में लगभग 19 लाख खर्च की बात करने वाले भूपेश बघेल बताए की आपके गांव के गोठान में 19 लाख लायक काम हुए हैं यह भी उन्होंने सवाल किया कि गोठान के नाम पर ग्राम पंचायतों के पैसों को जबरन गौठान में नहीं लगाया गया क्या सरपंच उधारी में नहीं फंसे इन सारे सवालों को इन सभी विषयों पर भूपेश बघेल से सवाल किया गया गौठान समिति को नियमानुसार चुनाव करके ग्रामीण स्तर पर नहीं बनाया गया है जिसको कांग्रेसी नेताओं के द्वारा बगैर चुनाव के गठन पर कब्जा कर लिया है

*बिलासपुर संभाग प्रभारी किरण देव ने कहा कि भारत सरकार के मनरेगा स्वच्छ भारत मिशन 14वां वित्त 15 वा वित्त डी एम एफ जैसे योजनाओं का गांव के विकास के लिए राशि भेजी थी उसका गौठान के नाम पर भारी भ्रष्टाचार किया गया प्रत्येक गौठान में 300 गाय रखने का नियम है जो किसी भी गौठान पर गाय नहीं है गोबर खरीदी के नाम पर प्रतिमाह करोड़ों का भुगतान छत्तीसगढ़ सरकार कर रही है जबकि गोठानों में एक भी गाय कहीं नजर नहीं आ रही है साथ ही इनके द्वारा 2 रुपए प्रति किलो की दर से गोबर खरीदा जा रहा है और उसी गोबर में मिट्टी कंकण मिलाकर वर्मी कंपोस्ट के नाम पर जबरन किसानों को ₹10 की दर में खरीदने पर मजबूर किया जा रहा हैं कांग्रेस के चंद लोगों को भ्रष्टाचार का पैसा दिलाने के लिए वर्मी कंपोष्ट खाद सोसाइटी से जबरन फर्जी भुगतान करा दिया गया जिससे धान खरीदी करने वाले सोसायटीओं को भी काफी नुकसान हुआ कांग्रेस की छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार रोका छेका की बात करती है लेकिन आज गाय सड़कों पर देखने को मिल रही है जो कि इनकी कथनी और करनी में अंतर को दिखाता है और इनके भ्रष्टाचार की पोल खोलता है कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार के द्वारा प्रदेश में 2000 करोड़ का शराब घोटाला का खुलासा ईडी के द्वारा किया गया है पूर्व में कोयला में भारी भ्रष्टाचार किया गया है ये घोटालों की सरकार बन गई है इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, महामंत्री टिकेश्वर गबेल, खिलावन साहू,प्रीतम गवेल, रामअवतार अग्रवाल, गोपी सिंह ठाकुर हेतराम देवांगन प्रेम लाल पटेल अनूप अग्रवाल विद्या सिदार कमलेश जांगड़े उमा राठौर घनश्याम साहू भूवन भास्कर यादव अन्नपूर्णा राठौर प्रभात सिंह संतोष राठौर विस्तारक अनुज अतुल शर्मा दीपक गुप्ता संतोष राठौर अरुण शर्मा धनंजय नामदेव अमन डालमिया,चेतन साहू रंजन सिंहा राम नरेश यादव एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही,भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय शक्ति में चल रहे भाजपा के कामकाजी बैठक में जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा संभाग प्रभारी किरण देव की के आतिथ्य में जिला प्रभारी गुरुपाल सिंह भल्ला विधानसभा प्रभारी विकास केडिया पूर्व विधायक खिलावन साहू प्रीतम सिंह बघेल टिकेश्वर गबेल धनंजय नामदेव अरुण शर्मा अमन डालमिया गोपी सिंह ठाकुर की उपस्थिति में सेवानिवृत्त तहसीलदार राम सिंह सिदार भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष एवम उपस्थित पदाधीकारियो ने इनके भाजपा प्रवेश करने पर देकर देश के सबसे बड़े पार्टी के सदस्य बनने पर गुलदस्ता से स्वागत किया एवम उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading