1 दिसंबर को जिला मुख्यालय शक्ति में जेल भरो आंदोलन करेगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी. जिला महासचिव कामरेड अनिल शर्मा ने दी जानकारी. केंद्र की जन विरोधी नीतियों को लेकर आयोजित है कार्यक्रम. सुबह 11:00 बजे रेस्ट हाउस शक्ति से प्रारंभ होगी रैली

1 दिसंबर को जिला मुख्यालय शक्ति में जेल भरो आंदोलन करेगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी. जिला महासचिव कामरेड अनिल शर्मा ने दी जानकारी. केंद्र की जन विरोधी नीतियों को लेकर आयोजित है कार्यक्रम. सुबह 11:00 बजे रेस्ट हाउस शक्ति से प्रारंभ होगी रैली

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद शक्ति द्वारा 1 दिसंबर 2026 मंगलवार को पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश और केंद्र सरकार की मजदूर किसान गरीब व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ बदलाव जरूरी है देश व्यापी अभियान के सिलसिले में सक्ती नगर में भी रैली जुलूस निकाल कर जेल भरो आंदोलन किया जाएगा ।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड अनिल शर्मा ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों हुए पार्टी के जिला परिषद शक्ति की बैठक में निर्णय लिया गया था कि बदलाव जरूरी है अभियान के सिलसिले में और देश में बढ़ती महंगाई , बेरोजगारी , निजीकरण पर रोक लगाने ,सबको समान शिक्षा व चिकित्सा सुविधा दिलवाने और मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा व्होटर लिस्ट के एस आई आर पर उनके मनमाने निर्णय के खिलाफ उन पर अपराध दर्ज किए जाने और उन्हें पद से हटाए जाने सहित शक्ति जिले के ग्रामीणों को काबिज जंगल जमीन का पट्टा दिए जाने ,जिले में उद्योगों के लिए गए कृषि जमीन भूमि अधिग्रहण कानून के तहत नियमतः किसानों को पुनः वापस किए जाने ,डुबान क्षेत्र की कृषि भूमि का मुआ वजा किसानों को दिए जाने , पुराने श्रम कानून को ही लागू रहने देने , गरीबों के राशन कार्ड में चावल – शक्कर की कटौती बंद किए जाने ,किसानों के धान रकबा में कटौती नहीं किए जाने ,शक्ति जिले के डभरा इलाके में स्थापित बिजली संयंत्रों में 75% स्थानीय बेरोजगारों को ही रोजगार दिए जाने सहित अन्य अनेक मांगों के लिए भी आन्दोलन किया जाएगा।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद कि रैली जुलूस 1 दिसंबर मंगलवार को शक्ति के रेस्ट हाउस के सामने से 11.15 बजे निकलेगी रैली जुलुस जेल भरो आन्दोलन की सूचना एस.डी.एम तहसीलदार और टी.आई सक्ती की दे दी गई है रैली जुलूस और जेल भरो आन्दोलन को सफल बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता गांव गांव में सक्रिय हो गए हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading