बाल विवाह है एक सामाजिक अभिशाप- जय श्री जैन कलेक्टर.कलेक्टर मैडम ने बाल विवाह मुक्त शक्ति जिला बनाने की करी अपील. 27 नवंबर को पूरे जिले में होगा महा अभियान. स्कूल- कॉलेजो एवं ग्राम पंचायतो में भी होंगे जन जागरूकता कार्यक्रम

शक्ति जिले की कलेक्टर श्रीमती जय श्री जैन

बाल विवाह है एक सामाजिक अभिशाप- जय श्री जैन कलेक्टर.कलेक्टर मैडम ने बाल विवाह मुक्त शक्ति जिला बनाने की करी अपील. 27 नवंबर को पूरे जिले में होगा महा अभियान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -बाल विवाह को रोकने तथा लोगों में जागरुकता लाने जहां पूरे देश में एक अभियान की शुरुआत की गई है। तो वहीं शक्ति जिले में भी इस अभियान को जिला प्रशासन के माध्यम से जन जागरूकता एवं सोशल मीडिया पर संदेश के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में जिले की कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिलेवासियों से सक्ती जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने की दिशा में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है। कलेक्टर श्रीमती जैन ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से बताया कि 27 नवंबर को जिले की ग्राम सभाओं, स्कूलों एवं महाविद्यालयों में बाल विवाह की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कलेक्टर ने कहा कि बाल विवाह बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके सुरक्षित बचपन को प्रभावित करता है। इसकी रोकथाम के लिए परिवार, समाज और प्रत्येक नागरिक को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी। कलेक्टर मैडम ने समस्त जिले वासियों से कहा है कि आइए, हम सभी मिलकर बाल विवाह मुक्त सक्ती के निर्माण में अपना योगदान दें।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading