स्व. शिव कौशल अग्रवाल को छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन ने दी श्रद्धांजलि. अग्रवाल महिला संगठन की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गंगा जी के पतिदेव थे शिव जी. 24 नवंबर को गंगा जी के निवास पर पहुंचा अग्रवाल संगठन का प्रतिनिधिमंडल. 26 नवंबर को गोंदिया में होगी श्रद्धांजलि बैठक




स्व. शिव कौशल अग्रवाल को छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन ने दी श्रद्धांजलि. अग्रवाल महिला संगठन की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गंगा जी के पतिदेव थे शिव जी. 24 नवंबर को गंगा जी के निवास पर पहुंचा अग्रवाल संगठन का प्रतिनिधिमंडल. 26 नवंबर को गोंदिया में होगी श्रद्धांजलि बैठक
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने 24 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल महिला संगठन की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गंगा अग्रवाल के गुढ़ियारी रायपुर स्थित निवास पर पहुंचकर उनके पूज्य पति देव स्व.श्री शिव कौशल अग्रवाल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। विगत 19 नवंबर को श्री शिव कौशल अग्रवाल जी का आकस्मिक निधन हो गया था। तथा 24 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष डॉ अशोक सियाराम अग्रवाल। संगठन के संरक्षक महेंद्र सेक्सरिया दुर्ग। जयदेव सिंघल दुर्ग। छत्तीसगढ़ क्रांति युवा अग्रवाल मंच के प्रदेश अध्यक्ष एवं रायपुर सेंट्रल मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल रायपुर तथा नंदकिशोर अग्रवाल प्रमुख रूप से मौजूद थे। इस दौरान संगठन की ओर से स्व. शिव कौशल अग्रवाल जी के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई साथ ही इस दौरान उपस्थित श्रीमती गंगा अग्रवाल जी एवं उनके परिवार जनों के प्रति भी अग्रवाल संगठन ने संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से सभी परिवार जनों को इस गहरे दुख का सामना करने शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की
26 नवंबर को गोंदिया में होगी स्वर्गीय शिव कौशल अग्रवाल जी के श्रद्धांजलि सभा बैठक
आगामी 26 नवंबर 2026 दिन- गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक गोंदिया के सीता कुंज रामदेव कॉलोनी में एक श्रद्धांजलि बैठक का आयोजन किया गया है। तथा उपरोक्त बैठक का आयोजन सांवल राम ओमप्रकाश मोदी परिवार गोंदिया द्वारा किया गया है।एवं स्वर्गीय शिव कौशल अग्रवाल जी की ससुराल गोंदिया थी एवं गोंदिया के प्रतिष्ठित मोदी परिवार ने श्री शिव कौशल अग्रवाल जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। तथा गोंदिया के प्रतिष्ठित मोदी परिवार के ओमप्रकाश केदारनाथ मोदी। जयप्रकाश आत्माराम मोदी। विजय प्रकाश रामनिवास मोदी। प्रकाश गोविंद राम मोदी। दीपक गिरधारी लाल मोदी। केशव श्याम सुंदर जी मोदी ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है





