24 नवंबर को शक्ति के पत्रकार मोहन देवांगन की बिटिया सौ.का सान्वी एवं चि .पंकज के विवाह में पत्रकार साथियों सहित जन प्रतिनिधियों ने पहुंच कर दिया आशीर्वाद. देवांगन परिवार ने किया आगंतुक मेहमानों एवं अतिथियों का आत्मीय स्वागत

सौ.का सान्वी  एवं चि.पंकज देवांगन को आशीर्वाद प्रदान करते जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार साथी

शक्ति के पत्रकार मोहन देवांगन की बिटिया सौ.का सान्वी के विवाह में पत्रकार साथियों सहित जन प्रतिनिधियों ने पहुंच कर दिया आशीर्वाद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जिला शक्ति प्रेस क्लब शक्ति एवं छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन जिला इकाई शक्ति के पदाधिकारी तथा शक्ति शहर के प्रतिष्ठित मोहन कंप्यूटर के संचालक मोहन देवांगन की लाडली बिटिया सौ. का सान्वी के 24 नवंबर को स्थानीय डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार सामुदायिक भवन में चि.पंकज देवांगन के साथ आयोजित मंगल परिणय के मौके पर पत्रकार साथियों सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर नवयुगल जोड़े को आशीर्वाद प्रदान किया तथा देवांगन परिवार से मिलकर उन्हें इस आयोजन की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर जहां देवांगन परिवार की ओर से आगंतुक सभी मेहमानों अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया एवं इस पूरे मांगलिक आयोजन में जिले सहित विभिन्न स्थानों से लोग पहुंचे हुए थे। जिसमें प्रमुख रूप से नगर पालिका परिषद शक्ति के पूर्व अध्यक्ष नरेश गेवाडीन।जिला शक्ति प्रेस क्लब शक्ति के अध्यक्ष ईश्वर लोधी। सचिव कन्हैया गोयल।कोषाध्यक्ष पप्पू खान। मुस्लिम समाज के प्रमुख महबूब खान।राजीव लोचन सिंह। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन जिला इकाई शक्ति के पदाधिकारी बजरंग अग्रवाल चिंटू ।पूर्व पार्षद सम्मेलाल गभेल।नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष संजय रामचंद्र। नगर पालिका परिषद शक्ति में पदस्थ शयन कुमार शुक्ला। भाजपा नेत्री श्रीमती अनीता सिंह। राजेश सिंह ठाकुर एवं तपेश शर्मा शामिल थे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading