शराब तस्करी की तकनीक देख पुष्पा भी चौक जाएगा- हैंडपंप के नीचे अवैध शराब का टैंक. हैंड पंप से निकलता था पानी की जगह शराब




शराब तस्करी की तकनीक देख पुष्पा भी चौक जाएगा- हैंडपंप के नीचे अवैध शराब का टैंक. हैंड पंप से निकलता था पानी की जगह शराब
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया कोयल की खबर
शक्ति -झांसी में अवैध शराब बनाने और छिपाने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सकरार थाना क्षेत्र में शराब माफिया ने जमीन के नीचे टैंक बनाकर उसके ऊपर हैंडपंप लगा रखा था। इस हैंडपंप को चलाने पर पानी की जगह कच्ची शराब निकलती थी। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी कर 30 लीटर अवैध शराब जब्त की, जबकि करीब 1,000 लीटर कच्चा लहन नष्ट कर दिया। मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।





