ललित कला क्लब कलार्शी का अनूठा आयोजन- श्री बालाजी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस परिसर रायपुर में हुआ आयोजन. मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच हुई प्रतियोगिताएं. डॉक्टर बनने की ललक के साथ ही अनूठी प्रतिभाये भी नजर आई मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों में






ललित कला क्लब कलार्शी का अनूठा आयोजन- श्री बालाजी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस परिसर रायपुर में हुआ आयोजन. मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच हुई प्रतियोगिताएं
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -राजधानी रायपुर के श्री बालाजी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस के ललित कला क्लब कलार्शी ने एक अनूठा आयोजन करते हुए विशिष्ट प्रतिभाओं जो कि कला के क्षेत्र में महारथ रखती हैं।किताबों से आगे, रंगों और कल्पनाओं की दुनिया तक का सुंदर आयोजन किया। चिकित्सा की पढ़ाई के बीच जब विद्यार्थियों की रचनात्मकता को मिला एक मंच, तो रंगों, कलाओं और नए विचारों ने बिखेरे अपने अनोखे रंग!श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, रायपुर के ललित कला क्लब ‘कलार्शी’ द्वारा विभिन्न कला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने वॉटरकलर एवं कैनवास पेंटिंग, क्विलिंग, लिप्पन आर्ट, कैरिकेचर, टी-शर्ट पेंटिंग, मंडला आर्ट, कैलीग्राफी, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट और कॉफी पेंटिंग जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।इस आयोजन का मार्गदर्शन फाइन आर्ट्स कमेटी की चेयरपर्सन डॉ. प्रतिभा शर्मा, को-चेयरपर्सन डॉ. वंदना देवांगन तथा सदस्य डॉ. सतीश खलखो, डॉ. आशा गुप्ता, डॉ. स्मिताभ बारीक एवं श्रीमती श्वेता कामिनी ने किया।प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. सुमीत त्रिपाठी (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, फिजियोलॉजी विभाग, पं. जे.एन.एम. मेडिकल कॉलेज, रायपुर), डॉ. शमिता चक्रवर्ती (निर्देशक, ISHMA) एवं श्रीमती इंदु चटर्जी (निर्देशक, ISHMA) शामिल रहे।कार्यक्रम में संस्थान के डॉ. देवेंद्र नायक (चेयरमैन), डॉ. नीता नायक (मैनेजिंग डायरेक्टर), डॉ. तेजश नायक (डायरेक्टर), सीए नितिन पटेल (डायरेक्टर), डॉ. माणिक चटर्जी (अकादमिक डीन), डॉ. बीरेंद्र पटेल (डायरेक्टर), डॉ. विष्णु दत्त (डीन), डॉ. के.एस. छाबड़ा (चीफ मेडिकल सुपरिंटेंडेंट) एवं डॉ. राम कुमार पातर की गरिमामयी उपस्थिति रही।क्योंकि एक अच्छा डॉक्टर बनने के साथ-साथ एक संवेदनशील, कल्पनाशील और रचनात्मक व्यक्तित्व का विकास भी उतना ही जरूरी है। कलार्शी – जहाँ हुनर को मिलती है नई पहचान और कल्पनाओं को नई उड़ान!










