सोना चांदी के निवेशकों को सोमवार को बाजार खुलने का बेसब्री से इंतजार- क्या बड़ी मंदी से खुलेगा बाजार की आएगी तेजी. सफेद पीले के खेल में अब लोग फिर आजमाएंगे अपनी किस्मत

सोना चांदी के निवेशकों को सोमवार को बाजार खुलने का बेसब्री से इंतजार- क्या बड़ी मंदी से खुलेगा बाजार की आएगी तेजी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -पूरे देश भर में सोने चांदी की कीमतों में जिस तरह से गिरावट दर्ज की गई है। तो वहीं शनिवार एवं रविवार को सराफा बाजार बंद होने के कारण अब लोगों को 23 नवंबर को सोमवार का इंतजार है। जब सराफा बाजार के भाव खुलेंगे तथा लोगों में इस बात को लेकर बेसब्री बनी हुई है कि क्या सराफा बाजार खुलने से मंदी आएगी या की तेजी आएगी। वही 22 नवंबर को देखा जाए तो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोने का भाव24 कैरेट (999) सोने का भाव ₹1,27,491 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट (916) सोने का भाव ₹1,16,782 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट (750) सोने का भाव ₹95,619 प्रति 10 ग्राम है। चांदी (999) का भाव ₹1,54,741 प्रति किलोग्राम है

सोमवार को सोने चांदी में और आ सकती है मंदी-सूत्र

सराफा बाजार के जानकारों का यह मानना है कि 23 नवंबर सोमवार को सराफा बाजार में और अधिक मंदी देखी जा सकती है। तथा सोने चांदी के भाव में जिस तरह से विगत एक सप्ताह में भारी गिरावट आई है। तो वहीं इसके भाव और अधिक गिरेंगे तथा सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि चांदी में गिरावट लगातार जारी रहेगी

पहली बार दीपावली त्यौहार पर सस्ता रहा सोना चांदी

पूरे देश में आज तक सोने चांदी के दामों का आकलन किया जाए तो दीपावली के मौके पर सोने चांदी के भाव या तो स्थिर रहते हैं या की तेज रहते हैं. किंतु इस वर्ष नवंबर 2026 में पहली बार ऐसा देखा गया कि सोने चांदी की कीमतों में लगातार दीपावली के मौके पर भी गिरावट जारी रही

निवेशकों का रुझान फिर से अब सोने चांदी पर

देश भर में देखा जाए तो सोने चांदी की कीमतों में आई भारी उछाल के बाद जिस तरह से गिरावट जारी है. उसे देखते हुए निवेशक अब फिर से सोने चांदी के व्यापार में निवेश करने का मन बना रहे हैं. तथा सोने चांदी की दाम उच्च शिखर पर पहुंचने के बाद जिस तरह से धरातल पर आते नजर आ रहे हैं। उससे लोग अब जमीन जायदाद में पैसा निवेश करने की बजाय सोने चांदी में फिर से निवेश करेंगे। ऐसा जानकारो का कहना है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading