शक्ति शहर में 24 नवंबर को गुरु नानक देव जी की जयंती पर होगा भव्य आयोजन। निकलेगी शोभायात्रा. पूज्य सिंधी पंचायत एवं सिक्ख समाज ने गुरुद्वारा भवन में किया है आयोजन. अटूट लंगर प्रसाद का भी है कार्यक्रम




शक्ति शहर में 24 नवंबर को गुरु नानक देव जी की जयंती पर होगा भव्य आयोजन। निकलेगी शोभायात्रा. पूज्य सिंधी पंचायत एवं सिक्ख समाज ने किया है आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जिला मुख्यालय शक्ति शहर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पूज्य सिंधी पंचायत एवं सिक्ख समाज द्वारा संत गुरु नानक देव जी की जयंती का कार्यक्रम 24 नवंबर को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।सिख धर्म के प्रथम गुरु, श्री गुरुनानक देव जी की जयंती (प्रकाश पर्व) नगर में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। सिक्ख और सिंधी समाज द्वारा इस पावन पर्व को भव्य रूप देने के लिए विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है।शोभायात्रा के अध्यक्ष सुरेश कृपलानी ने बताया कि 24 नवंबर को नगर में विशेष आयोजन किए जाएंगे। उत्सव की शुरुआत सुबह युवाओं द्वारा निकाली जाने वाली भव्य बाइक रैली से होगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। इसके पश्चात दोपहर में गुरुद्वारा साहिब में विशेष अरदास व आरती का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल अटूट लंगर (प्रसादी) वितरित किया जाएगा।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में शाम के समय गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो पूरे नगर का भ्रमण करेगी। इस दौरान पंज प्यारे आकर्षण का केंद्र रहेंगे और श्रद्धालु शबद-कीर्तन करते हुए चलेंगे।प्रकाश पर्व के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करते हुए 24 नवंबर को नगर के सिख समाज एवं सिंधी समाज के व्यापारियों द्वारा अपने-अपने प्रतिष्ठान (दुकानें) बंद रखने का निर्णय लिया गया है, ताकि समाज के सभी लोग परिवार सहित इन धार्मिक आयोजनों में शामिल हो सकें। समाज के पदाधिकारियों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है





