जेठा के क्रांति कुमार कॉलेज में एड्स एचआईवी पर रेड रिबन द्वारा उन्मुखीकरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन. रोगों से बचाव की दिशा में जागरूकता संबंधी दी गई जानकारी




जेठा के क्रांति कुमार कॉलेज में एड्स एचआईवी पर रेड रिबन द्वारा उन्मुखीकरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -एड्स/एच आई वी पर रेड रिबन क्लब का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय/राज्य एड्स नियंत्रण बोर्ड और राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सक्ती में रेड रिबन क्लब का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ डी पी पाटले की उपस्थिति में संपन्न हुआ। स्वागत की कड़ी में डॉ. महेंद्र यादव द्वारा प्राचार्य डॉ डी पी पाटले का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया तत्पश्चात सभी मंचस्थ अतिथियों प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े, प्रो डॉ टी पी टंडन प्रो डॉ ज्योति कुशवाहा, प्रो अनिल खर्रा प्रो डॉ हरिशंकर रजक प्रो सविता चंद्रा प्रो सीमा साहू प्रो यज्ञ राठिया प्रो पल्लवी प्रधान प्रो शिवानी तिवारी, प्रो संजय साहू,और जानकी उरांव का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।उद्बोधन की कड़ी में प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े नोडल अधिकारी रेड रिबन क्लब शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सक्ती के द्वारा रेड रिबन क्लब क्या है इसके कार्यों को बताते हुए कहा कि यह कॉलेज और विश्विद्यालयों में युवाओं का क्लब है जो कि एड्स की रोकथाम ,और प्रारंभिक जानकारी को बताया जाता है ताकि वे समाज में इसका प्रचार प्रसार कर सके और इस रोग से बचा जा सके।उन्होंने बताया कि विश्व और राष्ट्र स्तर वर्तमान आंकड़ा बताए जिसमे वर्तमान में लगभग विश्व में 4 करोड़ 10 लाख लोग एच आई वी के साथ जी रहे है और भारत में लगभग 25 लाख 61 हजार लोग है ।प्रो यज्ञ राठिया द्वारा एच आई वी/एड्स की उत्पत्ति और बचाव के बारे में बताया गया।उन्होंने बताया कि यह अफ्रीका से उत्पन्न हुआ है और अन्य देशों में फैलते गया।यह एक लाइलाज रोग है इसकी जानकारी ही सुरक्षा है । प्रो अनिल खर्रा ने भी इस रोग से ग्रसित लोगों की सामाजिक स्थिति और पहलुओं पर विस्तार से बात किए उन्होंने कहा कि समाज इनको हेय दृष्टि से देखता है जो कि गलत है हमे उनसे सहानुभूति रखनी चाहिए ताकि वे मानसिक रूप से पीड़ित न हो सके । प्रो डॉ हरिशंकर रजक ने बताया कि एच आई वी और एड्स अलग अलग स्तर है शुरुआत एच आई वी से होता है जबकि एड्स अंतिम अवस्था है।उन्होंने बताया कि असुरक्षित यौन्न संबंध, दूषित रक्त संक्रमण ,इंफेक्टेड निडिल इंजेक्शन का उपयोग करना , संक्रमित महिला से बच्चों में फैलता है। प्रो डॉ टी पी टंडन ने भी इनसे बचने के सभी उपायों को अपनाने को कहा और युवाओं को अधिक से अधिक इस पर जागरूक करने की बात कही। प्रो डॉ महेंद्र यादव ने भी एड्स के कारण ,लक्षण ,बचाव पर जागरूकता संदेश दिए और मधुर गीत” जिंदगी प्यार का गीत है ” गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिए। प्राचार्य डॉ डी पी पाटले ने सभी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह लाइलाज बीमारी है इसकी जानकारी ही सुरक्षा है इसलिए आप सभी सचेत रहे और लोगों को जागरूक करे । अंत में नोडल अधिकारी प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े ने सभी छात्र छात्राओं और प्राध्यापकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया और कार्यक्रम का समापन की घोषणा किए।





