शक्ति जिले के थाना प्रभारियो की हुई बैठक- 12 दिसंबर को शक्ति में प्रस्तावित नेशनल लोक अदालत की तैयारी हेतु थाना प्रभारियों, यातायात एवं आबकारी अधिकारियों को दिए गए निर्देश




शक्ति जिले के थाना प्रभारियो की हुई बैठक- 12 दिसंबर को शक्ति में प्रस्तावित नेशनल लोक अदालत की तैयारी हेतु थाना प्रभारियों, यातायात एवं आबकारी अधिकारियों को दिए गए निर्देश
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल कीखबर
सक्ती-माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जांजगीर-चांपा के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आगामी 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारी के सिलसिले में आज दोपहर 02 बजे न्यायालय परिसर स्थित कार्यालय तालुका विधिक सेवा समिति, सक्ती में बैठक आयोजित की गई।बैठक में माननीय श्रीमती लीना अग्रवाल, द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति, सक्ती, सुश्री शुभदा गोयल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा कु. अंकिता, न्यायिक मजिस्ट्रेट, सक्ती उपस्थित रहे। बैठक में थाना सक्ती, बाराद्वार, डभरा, जैजैपुर, मालखरौदा, चंद्रपुर, के थाना प्रभारी, यातायात शाखा सक्ती तथा आबकारी वृत्त सक्ती, डभरा, मालखरौदा एवं जैजैपुर के प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में नेशनल लोक अदालत में अन्य प्रकरणों के साथ-साथ थाना स्तर पर प्राप्त छोटे अपराधों के अधिकाधिक प्रकरणों को आपसी राजीनामे के माध्यम से निराकरण हेतु रखने पर जोर दिया गया। साथ ही निम्नलिखित विषयों पक्षकारों को नोटिस की तामील,खात्मा–खारिजी के प्रकरण, गिरफ्तारी से संबंधित अधिकार, बचपन बचाओ अभियान पर परिचर्चा की गई: माननीय न्यायाधीशगण ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र के छोटे अपराधों के राजीनामा योग्य प्रकरणों को चिह्नित कर लोक अदालत में रखवाएँ तथा पक्षकारों को समय पर नोटिस की तामील सुनिश्चित करें। लोक अदालत के लाभ: लोक अदालत में प्रकरणों का निराकरण आपसी सहमति से होता है, इसमें कोई न्यायालय शुल्क नहीं लगता, समय और धन की बचत होती है तथा लोक अदालत के निर्णय के विरुद्ध अपील नहीं होती।
तालुका विधिक सेवा समिति ने आमजन से अपील की है कि वे अपने लंबित एवं राजीनामा योग्य प्रकरणों के निराकरण हेतु 12 दिसंबर 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत का लाभ अवश्य उठाएँ।





