नगर पंचायत बाराद्वार के अध्यक्ष- उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक के प्रयासों ने लाया रंग-बाराद्वार शहर में उप पंजीयक कार्यालय खुलने की अधिसूचना हो गई जारी. 35 गांव के लोगों को अब रजिस्ट्री करवाने के लिए नहीं आना पड़ेगा शक्ति. शहर का बढ़ेगा व्यापार






नगर पंचायत बाराद्वार के अध्यक्ष- उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक के प्रयासों ने लाया रंग-बाराद्वार शहर में उप पंजीयक कार्यालय खुलने की अधिसूचना हो गई जारी. 35 गांव के लोगों को अब रजिस्ट्री करवाने के लिए नहीं आना पड़ेगा शक्ति
शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -नगर पंचायत बाराद्वार के भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान अध्यक्ष नारायण कुर्रे. उपाध्यक्ष जितेश शर्मा ने विगत महीनो शक्ति विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू के नेतृत्व में बाराद्वार शहर में उप पंजीयक कार्यालय खोलने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी से प्रत्यक्ष मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया था तथा भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के ग्रामीण लोगों की समस्याओं को देखते हुए उप पंजीयक कार्यालय शीघ्र ही प्रारंभ करने आग्रह भी किया था। जिस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सहृदयता पूर्ण बाराद्वार शहर के जन प्रतिनिधियों की इन मांगों को गंभीरता से लेते हुए बाराद्वार नगर पंचायत क्षेत्र में रजिस्ट्री कार्यालय खोलने की प्रक्रियाओं को विधिवत आगे बढ़ाने के निर्देश दिए तथा अब राजपत्र में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है
35 गांव के लोगों की अब बाराद्वार में भी होगी रजिस्ट्री
रजिस्ट्री ऑफिस खुलने की अधिसूचना जारी होने से नागरिकों में हर्ष व्यापत है। तथा बाराद्वार शहर मेंअप पान ओपन चेक कर ले खुलने से 35 गांव के लोगों को अब शक्ति नहीं आना पड़ेगा एवं बाराद्वार शहर में ही इन सभी लोगों की रजिस्ट्री का समस्त कार्य हो सकेगा
उप पंजीयक कार्यालय खुलने से शहर का बढ़ेगा व्यापार
उप पंजीयक कार्यालय प्रारंभ होने से बाराद्वार शहर के व्यापार में भी काफी बढ़ोतरी होगी तथा करीब 35 गांव के लोग जब जमीनों की रजिस्ट्री करवाने के लिए आएंगे तो वहीं शहर के सभी प्रकार के व्यापार में भी इसका प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। जिससे शहर के व्यापारियों ने भी प्रसन्नता जताई है। तथा बाराद्वार की जनता ने नगर पंचायत के अध्यक्ष नारायण कुर्रे। उपाध्यक्ष जितेश शर्मा ने पूर्व विधायक ड़ॉ खिलावन साहू और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त किया है






