सड़क दुर्घटना में लैलूंगा के मित्तल परिवार की 20 वर्षीय होनहार बिटिया अक्षरा का हुआ निधन. रायपुर में रहकर सीए की आर्टिकल शिप करते हुए अपनी स्कूटी से एमएमआई गई थी ऑडिट करने




सड़क दुर्घटना में लैलूंगा के मित्तल परिवार की 20 वर्षीय होनहार बिटिया अक्षरा का हुआ निधन. रायपुर में रहकर सीए की आर्टिकल शिप करते हुए अपनी स्कूटी से एमएमआई गई थी ऑडिट करने
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -प्रतिभा और सपनों से भरी अक्षरा की जिंदगी पर लगा विराम, रायपुर की सड़क दुर्घटना ने छीन ली 20 वर्षीय होनहार बेटी लैलूंगा के अग्रवाल समाज में शोक की लहर, श्री ट्रेडर्स संचालक महेश मित्तल की बेटी के असामयिक निधन से नगर स्तब्ध रह गया।कुछ विदाइयां ऐसी होती हैं, जिन पर विश्वास करना भी मुश्किल हो जाता है। जिस उम्र में सपनों को नई उड़ान मिलती है, भविष्य की सुनहरी तस्वीरें बुनी जाती हैं और परिवार अपनी होनहार संतान की सफलता का इंतजार करता है, उसी उम्र में 20 वर्षीय अक्षरा मित्तल का असमय दुनिया से विदा हो जाना हर किसी को भीतर तक झकझोर गया है।रायपुर में हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने लैलूंगा के प्रतिष्ठित मित्तल परिवार की खुशियां छीन लीं। नगर की प्रतिष्ठित फर्म श्री ट्रेडर्स के संचालक श्री महेश मित्तल की सुपुत्री अक्षरा मित्तल का मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को रायपुर में आकस्मिक निधन हो गया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं लैलूंगा के अग्रवाल समाज सहित पूरे नगर में शोक की लहर व्याप्त है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अक्षरा रायपुर में रहकर चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की आर्टिकलशिप कर रही थीं। वह अपने सुनहरे भविष्य को आकार देने के लिए निरंतर मेहनत कर रही थीं। बताया जा रहा है कि वह एमएमआई हॉस्पिटल की ऑडिट के सिलसिले में स्कूटी से गई थीं। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल की टक्कर से वह सड़क पर गिर गईं और पीछे से आ रहे एक भारी वाहन की चपेट में आ गईं। इस दर्दनाक हादसे में उनकी जीवनयात्रा असमय समाप्त हो गई।अक्षरा केवल एक बेटी नहीं, बल्कि अपने माता-पिता के सपनों, परिवार की उम्मीदों और उज्ज्वल भविष्य की आकांक्षाओं का प्रतीक थीं। जिस बेटी को पढ़-लिखकर सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचना था, जिसके सपनों को साकार होते देखने के लिए परिवार ने न जाने कितनी उम्मीदें संजो रखी थीं, उसका यूं अचानक बिछड़ जाना शब्दों से परे पीड़ा है।आज मित्तल परिवार के आंगन में खुशियों की जगह गहरा सन्नाटा है। जिस अक्षरा के भविष्य को लेकर परिवार ने अनगिनत सपने देखे थे, उसके असमय चले जाने से वे सपने अधूरे रह गए। उनकी स्मृतियां और उनसे जुड़ी उम्मीदें हमेशा परिवार के हृदय में जीवित रहेंगी।इस असहनीय दुःख की घड़ी में पूरा लैलूंगा नगर और अग्रवाल समाज शोकसंतप्त मित्तल परिवार के साथ खड़ा है। ईश्वर दिवंगत अक्षरा मित्तल की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार वेदना को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।





