शक्ति की वृंदावन गौशाला सहित अन्य स्थानों पर गौ माताओ को अग्र बायोडाटा सेंटर संचालन समिति के सदस्यों ने खिलाई रोटियां – गुड.नागरिकों के घरों से एकत्रित की गई थी गोपाष्टमी पर रोटियां. प्रत्येक महीने ग्यारस के मौके पर भी सदस्यों द्वारा गौ माताओ को खिलाई जाती है हरी सब्जियां एवं चारा

17 नवंबर को वृंदावन गौशाला पहुंचे गौ सेवक सदस्य
17 नवंबर को वृंदावन गौशाला पहुंचे गौ सेवक सदस्य
शहर के सार्वजनिक स्थानों पर भी गौ माताओ को खिलाई गई रोटियां एवं गुड

शक्ति की वृंदावन गौशाला सहित अन्य स्थानों पर गौ माताओ को अग्र बायोडाटा सेंटर संचालन समिति के सदस्यों ने खिलाई रोटियां – गुड.नागरिकों के घरों से एकत्रित की गई थी गोपाष्टमी पर रोटियां

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति शहर में 17 नवंबर को गोपाष्टमी के पावन मौके पर शहर के गिरिराज रेन बसेरा में स्थापित अग्र बायोडाटा सेंटर संचालन समिति के सदस्य रामावतार अग्रवाल। अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार। कपूर चंद्र अग्रवाल एवं ऋषि कुमार गोयल के द्वारा शहर के नागरिकों से निवेदन किया गया था कि गोपाष्टमी पर घरों से 10-10 रोटियां बनाकर भेजें। जिससे गौ माताओ को खिलाया जा सके। तथा अग्र बायोडाटा सेंटर संचालन समिति के सदस्यों की इस पहल पर शहर वासियों ने 17 नवंबर की सुबह रोटियां गुड एवं अन्य सामग्रियां गिरिराज रेन बसेरा में पहुंचाई। जहां सभी सामग्रियों को एकत्र कर वहां से श्री वृंदावन गौशाला एवं शहर के विभिन्न सार्वजनिक चौक- चौराहों में गौ माताओ को खिलाया गया तथा गौ माता की सेवा भी की गई। इस दौरान सदस्यों द्वारा गौ माता की पूजा अर्चना भी की गई एवं गोपाष्टमी पर्व की समस्त क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई। अग्र बायोडाटा सेंटर संचालन समिति के सदस्यों की इस पहल का जहां लोगों ने स्वागत किया है। तो वहीं सदस्यों ने भी कहा कि गौ माता की सेवा के लिए हमें निरंतर पहल करनी चाहिए तथा इन सभी सदस्यों द्वारा प्रत्येक महीने की ग्यारस के मौके पर भी नियमित रूप से गौ माताओ को हरी सब्जियां एवं आवश्यकता अनुसार चारा जन सहयोग से खिलाया जाता है। तथा यह पुनीत कार्य विगत कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading