शक्ति के मुक बधिर बच्चों के बीच बाल दिवस पर पहुंचे अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति के महिला सदस्य. अध्यक्ष सरोज अग्रवाल के नेतृत्व में बच्चों के साथ मनाई गई बाल दिवस की खुशियां. अध्यक्ष जी के परिवारजन भी मौजूद रहे इस अवसर पर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर में सामाजिक सेवा तथा रचनात्मक कार्यों की दशकों से काम करने वाली अग्रणी संस्था अखिल भारतीय महिला समिति, शक्ति शाखा द्वारा 14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती एवं बाल दिवस के शुभ अवसर पर मूक-बधिर विद्यालय में एक सुंदर सेवा एवं खुशियों से भरा कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष श्रीमती सरोज अग्रवाल अपने पूरे परिवार के साथ विद्यालय पहुँचीं। वहाँ बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियाँ मनाईं तथा सभी बच्चों को मिठाई, पेन, पेंसिल, कॉपी एवं अन्य शिक्षण सामग्री वितरित की गई।विद्यालय के बच्चे बोलने और सुनने में असमर्थ होने के बावजूद अपने हाथ उठाकर, इशारों के माध्यम से अपनी खुशी और उत्साह व्यक्त कर रहे थे। उनकी मासूम मुस्कान और हाथ उठाकर दिए गए स्नेहपूर्ण समर्थन को देखकर मन भावविभोर हो उठा।बच्चों की आँखों में चमक और चेहरे पर मुस्कान देखकर ऐसा लगा कि खुशियाँ शब्दों की मोहताज नहीं होतीं। उनका प्यार और अपनापन हमारे लिए सबसे बड़ा उपहार था