ब्रेकिंग न्यूज़-बाराद्वार रेलवे स्टेशन में रिजर्वेशन वाली टिकटों की अवैध बिक्री में रेलवे का कर्मचारी एवं कुली आया आरपीएफ की पकड़ में- बिना मांग पत्र के आरक्षित टिकट काउंटर से बनाकर बेचने का आरोप

ब्रेकिंग न्यूज़-बाराद्वार रेलवे स्टेशन में रिजर्वेशन वाली टिकटों की अवैध बिक्री में रेलवे का कर्मचारी एवं कुली आया आरपीएफ की पकड़ में- बिना मांग पत्र के आरक्षित टिकट काउंटर से बनाकर बेचने का आरोप

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जिला मुख्यालय शक्ति के बाराद्वार रेलवे स्टेशन में आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे के एक कर्मचारी एवं कुली को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 14 आरक्षित टिकटों के प्रिंट मोबाइल जब्त किए गए हैं तथा टिकटों की कीमत करीब 97390 बताई जा रही है। एवं बिना मांग पत्र के ही इन आरक्षित टिकटों में से कुछ टिकट बनाकर आगे बेचने का आरोप है। तथा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अवैध टिकटों के इस खेल में 300 से ₹400 प्रति टिकट अतिरिक्त लिए जाने की भी जानकारी मिली है। एवं आरपीएफ द्वारा लगातार बाराद्वार रेलवे स्टेशन में इन अवैध टिकटों के खेल की जानकारी मिलने पर इसकी मॉनिटरिंग की जा रही थी जिस पर आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading