एशियन वर्ल्ड स्कूल, बाराद्वार में हुआ बाल दिवस का भव्य आयोजन. बच्चों के बीच संपन्न हुए प्रतिस्पर्धाएं. पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू जी को किया गया स्मरण. विद्यालय के डायरेक्टर नीरज अग्रवाल ने कहा- ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभाओं को निखरने का मिलता है अवसर

एशियन वर्ल्ड स्कूल बाराद्वार में बाल दिवस का कार्यक्रम
एशियन वर्ल्ड स्कूल बाराद्वार में बाल दिवस का कार्यक्रम
एशियन वर्ल्ड स्कूल बाराद्वार में बाल दिवस का कार्यक्रम

एशियन वर्ल्ड स्कूल, बाराद्वार में हुआ बाल दिवस का भव्य आयोजन. बच्चों के बीच संपन्न हुए प्रतिस्पर्धाएं. पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू जी को किया गया स्मरण

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गुर्जर की खबर

शक्ति -एशियन वर्ल्ड स्कूल, बाराद्वार में 14 नवंबर 2026 को पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों द्वारा आयोजित विशेष प्रार्थना सभा से हुई। इस विशेष सभा के माध्यम से शिक्षकों ने बच्चों के प्रति अपने प्रेम, स्नेह और सम्मान को व्यक्त किया।बाल दिवस के अवसर पर क्रिकेट, वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही, विभिन्न सदनों के बीच खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा, टीम भावना एवं खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शिक्षक एवं विद्यार्थियों के बीच आयोजित मैत्रीपूर्ण खेल मुकाबला रहा, जिसने सभी के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह भर दिया। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने एक साथ खेलों का आनंद लिया और इस दिन को यादगार बनाया।इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शुभ्रा अपूर्वा ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनके सर्वांगीण विकास, शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय के निदेशक श्री नीरज अग्रवाल एवं श्री अभिषेक अग्रवाल ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने, मेहनत करने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक स्वास्थ्य, आपसी सहयोग, अनुशासन एवं टीम भावना को प्रोत्साहित करना तथा शिक्षक-विद्यार्थी संबंधों को और अधिक मजबूत बनाना था।कार्यक्रम का समापन खुशियों, उत्साह और खूबसूरत यादों के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

एशियन वर्ल्ड स्कूल बाराद्वार में बाल दिवस का कार्यक्रम

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading