शक्ति के अनुनय कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थी आशीष ने हासिल किया जोंन स्तरीय विज्ञान मेले में पहला स्थान. विद्यालय परिवार ने दी बधाई. आशीष के मॉडल की हुई जमकर प्रशंसा

अनुनय कान्वेंट स्कूल का बाल वैज्ञानिक

शक्ति के अनुनय कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थी आशीष ने हासिल किया जोंन स्तरीय विज्ञान मेले में पहला स्थान. विद्यालय परिवार ने दी बधाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -अनुनय कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, सक्ती के विद्यार्थी आशीष कुमार कोशले ने बिलासपुर में आयोजित जोन स्तरीय विज्ञान मेले में गणितीय मॉडलिंग एवं कम्प्यूटेशनल थिंकिंग विषय में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय सहित सक्ती जिले को गौरवान्वित किया है। जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने के बाद जोन स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया। अब वे आगामी राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में अपना मॉडल प्रस्तुत कर विद्यालय एवं जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इसके पहले इस सत्र की जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय के विद्यार्थियों ने कुल सात पुरस्कार प्राप्त किए। विज्ञान प्रश्नमंच में मोना पाटले (कक्षा 11वीं) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मॉडल प्रदर्शनी में चिरायु गबेल ने स्वदेशी कृषि पद्धतियों तथा आशीष कुमार कोशले ने गणितीय मॉडलिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रित्यूष कुमार देवांगन ने आपदा प्रबंधन, हर्षिता देवांगन ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता तथा देवेश कुमार सोनवानी ने अन्य श्रेणी में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं व्यक्तिगत परियोजना में रुचि छत्री (कक्षा 9वीं) ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस प्रकार विद्यालय को एक प्रथम, तीन द्वितीय और तीन तृतीय स्थान प्राप्त हुए।संस्था काविज्ञान नाटिका में भी शानदार प्रदर्शन रहा था. इस वर्ष निर्धारित विषयों में से ”कृत्रिम बुद्धिमत्ता : मित्र, उपकरण या खतरा?” पर आधारित विद्यालय की विज्ञान नाटिका ने विकासखंड स्तर पर प्रथम तथा जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रभावशाली अभिनय, नाटकीय तत्वों और आकर्षक वेशभूषा के लिए निर्णायकों एवं शिक्षकों ने विशेष सराहना की। जोन स्तर के लिए केवल प्रथम स्थान प्राप्त टीम का चयन होने के कारण विद्यालय की टीम आगे नहीं बढ़ सकी। नाटिका में सिद्धांत देवांगन, प्रतीक श्रीवास, हनी देवांगन, लिलेश वैष्णव, परी निर्मलकर, सौरव जल, पंखुड़ी देवांगन एवं रिया देवांगन ने अभिनय किया। इसका निर्देशन शिक्षिका अर्पणा बोस ने किया।

लगातार तीन वर्षों से राज्य स्तरीय उपलब्धियां

विज्ञान के क्षेत्र में विद्यालय की सफलता का सिलसिला पिछले वर्षों में भी जारी रहा है।2024-25 में देवांशी यादव ने संसाधन प्रबंधन विषय पर राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 2025-26 में यामिनी गबेल ने गीतांजलि कुर्रे के साथ राज्य स्तरीय विज्ञान प्रश्नमंच में द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी सत्र में विद्यालय की विज्ञान नाटिका टीम ने जिला एवं बिलासपुर जोन स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी प्रस्तुति दी।

शिक्षकों का मार्गदर्शन और प्रबंधन का प्रोत्साहन

मॉडल निर्माण में अविनाश देवांगन, आनंद राठौर, संगीता पटेल, पायल नेताम एवं ममता पटेल तथा प्रश्नमंच की तैयारी में निखिल साहू, सीमा पटेल एवं मधुलता राठौर तथा ड्रामा में अर्पणा बोस का मार्गदर्शन रहा।विद्यालय के निदेशक योगेश कुमार साहू ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता एवं नवाचार विकसित करने के साथ प्रस्तुतीकरण कौशल, तथ्यों के आधार पर निष्कर्ष निकालने की क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाती हैं। ये गतिविधियां उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।इस उपलब्धि पर निदेशक एवं प्राचार्य किरण श्रीवास सहित समस्त विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए आशीष कुमार कोशले को शुभकामनाएं दीं।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading