लोहे की छड़ चोरी करने वाले 02 चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार. थाना प्रभारी साहब की सक्रियता से अपराधियों पर हो रही ताड़ बतोड़ करवाई

चंद्रपुर पुलिस की गिरफ्त में छड चोरी करने वाले चोर

लोहे की छड़ चोरी करने वाले 02 चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार. थाना प्रभारी साहब की सक्रियता से अपराधियों पर हो रही ताड़ बतोड़ करवाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -चोरी के प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार चोरी किया गया लोहे का छड़ एक क्विंटल बरामदथाना चंद्रपुर पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई है। प्रकरण में चोरी गए मशरूका को बरामद किया गया है।श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर श्री सुमित कुमार गुप्ता (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध जुओं, सट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थ एवं चोरी नकबजनी पर रोकथाम के लिए दिए गए निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी चंद्रपुर के द्वारा मूखबीर तैनात किया गया था।दिनांक 11.11.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना उपस्थित आकर चोरी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने पर थाना चंद्रपुर के अप. क्रमांक 128/2026 धारा 303(2) बीएनएस 2023 के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा संदेही/आरोपी के संबंध में जानकारी एकत्र कर कार्यवाही की गई, जिससे आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली।संजय सारथी उर्फ़ नाना सारथी पिता मन्नु लाल सारथी उम्र 32 वर्ष निवासी सारथीपारा चंद्रपुर थाना चन्द्रपुर जिला सक्ती (छ.ग.) एवं सुंदरमणी यादव पिता बरत राम यादव उम्र 36 वर्ष निवासी सारथीपारा चंद्रपुर थाना चन्द्रपुर जिला सक्ती (छ.ग.) को गिरफ्तार कर उनके पास से 01 क्वींटल लोहे का छड़ जप्त किया गया है
प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश करने की रिमांड पर भेजा गया है। थाना पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading