रील बनाने के चक्कर में हाथ में रखा स्काई शॉट फट गया हाथ में ही- 5 घंटे तक चला ऑपरेशन.रील बनाने के चक्कर में लोग न जाने क्या-क्या कर जाते हैं खिलवाड़

रील बनाने के चक्कर में हाथ में रखा स्काई शॉट फट गया हाथ में ही- 5 घंटे तक चला ऑपरेशन.रील बनाने के चक्कर में लोग न जाने क्या-क्या कर जाते हैं खिलवाड़

शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते. कोई ऊंचाई पर चढ़ जाता है तो कोई तेज रफ्तार गाड़ी के साथ वीडियो बनाने लगता है. लेकिन महाराष्ट्र के पालघर में एक युवक को रील बनाने का ऐसा शौक भारी पड़ गया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. उसने आसमान में उड़ने वाला स्काई शॉट पटाखा हाथ में पकड़कर जलाने की कोशिश की. पटाखा आसमान में जाने के बजाय उसी के हाथ में फट गया. धमाका इतना तेज था कि उसका हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया. डॉक्टरों को करीब साढ़े पांच घंटे तक सर्जरी करनी पड़ी और उसके हाथ में 72 टांके लगाने पड़े.यह मामला वसई-विरार का है. घायल युवक की पहचान 21 साल के विनीत कुमार के रूप में हुई है. वह लेबर कॉन्ट्रैक्टर है और मधुबन बिल्डिंग परिसर में काम करता है. वह सोशल मीडिया के लिए रील बनाना चाहता था. इसी कोशिश में उसने स्काई शॉट पटाखे को हाथ में पकड़कर जलाने का जोखिम ले लिया.

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading