देवउठनी एकादशी पर होंगे तुलसी- शालिग्राम जी के विवाह. पूरे देश भर में धूमधाम से मनाया जाएगा देवउठनी एकादशी का पर्व. बजेगी शहनाइयां

तुलसी विवाह 2026: नवंबर में कब है तुलसी-शालिग्राम विवाह? नोट करें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -देवउठनी एकादशी से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक के ये 5 दिन तुलसी विवाह के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी माने जाते हैं। इस अवधि के दौरान आप अपनी श्रद्धानुसार किसी भी दिन विवाह का अनुष्ठान करा सकते हैं, हालांकि, अधिकांश लोग देवउठनी एकादशी के अगले दिन यानी द्वादशी तिथि पर ही यह शुभ कार्य संपन्न करते हैं।हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को माता तुलसी का भगवान शालिग्राम से विवाह कराया जाता है। वहीं कई क्षेत्रों में तुलसी विवाह का उत्सव पूरे 5 दिनों तक चलता है जिसकी शुरुआत देवउठनी एकादशी से होती है और समापन कार्तिक पूर्णिमा पर। कहते हैं तुलसी विवाह कराने से कन्यादान के बराबर पुण्य फल की प्राप्ति होती है। साथ ही परिवार की सुख-समृद्धि बढ़ती है। जिन परिवारों में वैवाहिक जीवन में समस्या हो या जिनकी शादी में बाधाएं आ रही हों उनके लिए तुलसी विवाह का आयोजन फलदायी साबित होता है। कहते हैं इससे विवाह संबंधी समस्याओं का समाधान हो जाता है। चलिए जानते हैं इस साल तुलसी विवाह कब कराया जाएगा।

2026 में तुलसी विवाह कब है

पंचांग के अनुसार, 21 नवंबर 2026 (शनिवार) को कार्तिक शुक्ल द्वादशी पर तुलसी विवाह का मुख्य आयोजन होगा।अधिकांश लोग इसी दिन भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह कराते हैं। हालांकि कई क्षेत्रों में यह उत्सव देवउठनी एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा तक 5 दिनों तक चलता है, जहां लोग अपनी मान्यता अनुसार एकादशी या इन 5 दिनों में से किसी भी शुभ दिन तुलसी विवाह रचाते हैं।

तुलसी विवाह शुभ मुहूर्त 2026

तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त 21 नवंबर 2026 की शाम 5 बजकर 25 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। वहीं इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 40 मिनट से सुबह 5 बजकर 30 मिनट तक और अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 42 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। जबकि गोधूलि मुहूर्त शाम 5 बजकर 25 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।

तुलसी विवाह कैसे करते हैं?

तुलसी के पौधे को घर की छत, आंगन या पूजा स्थल पर एक साफ चौकी पर रखें।फिर तुलसी के गमले के चारों तरफ गन्ने से सुंदर मंडप बनाएं और उस पर हल्दी का लेप जरूर लगाएं।
इसके बाद तुलसी के पौधे के पास शालिग्राम भगवान को विराजित करें। अगर शालिग्राम जी न हो तो भगवान विष्णु की प्रतिमा भी रख सकते हैं।फिर तुलसी माता को सुहाग सामग्री अर्पित करें और उन्हें चुनरी पहनाएं।फिर तुलसी माता और भगवान शालिग्राम को फूल-माला पहनाएं।भगवान शालिग्राम को हल्दी चंदन का लेप लगाएं।फिर परिवार का कोई पुरुष सदस्य शालिग्राम भगवान को हाथ में लेकर तुलसी जी की 7 बार परिक्रमा लगाए।अंत में कपूर और धूप जलाकर तुलसी माता और भगवान शालिग्राम की आरती करें और भोग लगाएं।तुलसी विवाह का महत्व ऐसी मान्यता है कि तुलसी विवाह कराने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है। जिससे जीवन में धन समृद्धि की कभी कमी नहीं होती। यह भी मान्यता है कि तुलसी विवाह कराने से वैवाहिक जीवन में सुख और शांति भी आती है।

तुलसी विवाह की पौराणिक कथा: जानिए वृंदा की अद्भुत कथा

सनातन धर्म में कार्तिक मास का विशेष महत्व है। इस महीने में भगवान विष्णु और माँ तुलसी की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी के अवसर पर तुलसी विवाह का पावन आयोजन किया जाता है। इस दिन माँ तुलसी का विवाह भगवान शालिग्राम के साथ कराया जाता है।लेकिन क्या आप जानते हैं कि माँ तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप से क्यों हुआ था? इसके पीछे एक अत्यंत रोचक और भावपूर्ण पौराणिक कथा है।

तुलसी विवाह की पौराणिक कथा

प्राचीन समय में वृंदा नाम की एक परम पतिव्रता स्त्री थी। वह भगवान विष्णु की अनन्य भक्त थी। उसका विवाह जलंधर नामक शक्तिशाली असुर से हुआ था।वृंदा अत्यंत धार्मिक और पतिव्रता नारी थी। उसकी पतिव्रता शक्ति के कारण जलंधर बहुत शक्तिशाली हो गया था।पौराणिक मान्यता के अनुसार, जब तक वृंदा का सतीत्व सुरक्षित था, तब तक जलंधर को पराजित करना अत्यंत कठिन था।जलंधर अपनी शक्ति के अहंकार में देवताओं को परेशान करने लगा। उसने स्वर्ग पर अधिकार करने का प्रयास किया। सभी देवता भगवान विष्णु और भगवान शिव के पास सहायता के लिए पहुँचे।तब भगवान शिव ने जलंधर का अंत करने का निश्चय किया, लेकिन उसकी रक्षा वृंदा के पतिव्रत धर्म के कारण हो रही थी।

भगवान विष्णु ने ली परीक्षा

पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान विष्णु ने जलंधर का रूप धारण किया और वृंदा के सामने पहुँचे। वृंदा उन्हें अपना पति समझ बैठी। इस घटना से उसका पतिव्रत भंग हो गया और जलंधर की शक्ति समाप्त हो गई।इसके बाद भगवान शिव ने युद्ध में जलंधर का वध कर दिया।जब वृंदा को भगवान विष्णु के छल का पता चला, तो वह अत्यंत दुखी और क्रोधित हुई। उसने भगवान विष्णु को पत्थर बन जाने का श्राप दे दिया।भगवान विष्णु ने वृंदा का श्राप स्वीकार किया और शालिग्राम शिला के रूप में प्रकट हुए।

वृंदा बनीं माँ तुलसी

वृंदा के त्याग, भक्ति और पतिव्रत धर्म से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने उसे आशीर्वाद दिया कि वह तुलसी के पौधे के रूप में पूजनीय होगी और सदैव उन्हें प्रिय रहेगी।मान्यता है कि वृंदा का रूप तुलसी के पौधे में परिवर्तित हो गया। तभी से माँ तुलसी को भगवान विष्णु की अत्यंत प्रिय माना जाता है।भगवान विष्णु ने यह भी वरदान दिया कि जो भक्त कार्तिक मास में तुलसी और शालिग्राम का विवाह श्रद्धापूर्वक कराएगा, उसे विशेष पुण्य की प्राप्ति होगी।

तभी से मनाई जाती है तुलसी विवाह की परंपरा

इसी पौराणिक मान्यता के अनुसार हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी के दिन माँ तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह कराया जाता है।इस दिन तुलसी माता को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। भगवान शालिग्राम को सुंदर वस्त्र और फूलों की माला अर्पित की जाती है। विवाह की सभी रस्में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूरी की जाती हैं।

तुलसी विवाह का धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी विवाह कराने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। परिवार में मंगल बना रहता है और भगवान विष्णु तथा माँ तुलसी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading