अग्रवाल सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल जीतू ने किया गोवर्धन पूजा के अवसर पर अन्नकूट प्रसाद का आयोजन. बाबूजी रामनिवास अग्रवाल एवं माता श्रीमती आनंदी देवी अग्रवाल की स्मृति में आयोजित था कार्यक्रम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अग्रवाल सेवा समिति नैला जांजगीर के पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी जितेंद्र अग्रवाल जीतू ने 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा के अवसर पर जिला अस्पताल नैला जांजगीर में अन्नकूट प्रसाद का आयोजन किया। यह आयोजन बाबूजी रामनिवास अग्रवाल एवं माता श्रीमती आनंदी देवी अग्रवाल की पावन स्मृति में किया गया था। जिसमें नहरिया बाबा सरकार की कृपा से जिला अस्पताल में सैकड़ो लोगों ने इस अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान जितेंद्र अग्रवाल जीतू सहित उनके परिवारजन मौजूद थे। तथा सभी को गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट के महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए भोजन प्रसाद दिया गया तथा जिला अस्पताल के भर्ती मरीजों की भी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। इस दौरान जितेंद्र अग्रवाल जीतू ने कहा कि गोवर्धन पूजा का पूरे देश में अपना एक अलग महत्व है। तथा गोवर्धन जी की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे एवं अन्नकूट के महापर्व के इस आयोजन में उपस्थित आप सभी का मै आभार व्यक्त करता हूं