मालखरौदा ब्लॉक सहित जिले के विभिन्न स्थानों में कांग्रेस पार्टी ने किया वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत जन चौपाल संवाद का कार्यक्रम. विधायक सहित कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि गभेल रही मौजूद. रश्मि ने कहा- कांग्रेस देशभर में चला रही यह अभियान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार , छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायपुर के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती के निर्देशन में 11 नवंबर को ब्लाक कांग्रेस कमेटी मालखरौदा के सकर्रा मंडल के ग्राम आमनदुला ,ब्लाक कांग्रेस कमेटी हसौद चिस्दा मंडल एवं परसदा मंडल के मंडल स्तरीय जनचौपाल- कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे इस आधार पर जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गभेल ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर यह जन चौपाल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से कांग्रेस पार्टी द्वारा अभियान के संबंध में लोगों को जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गभेल,सुरेन्द्र भार्गव प्रदेश कांग्रेस सचिव,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मालखरौदा श्याम कुमार केवट , ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुशल कश्यप , एवं सभी मंडल अध्यक्ष गण, बूथ अध्यक्ष गण, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।