संदिग्ध परिस्थितियों में हुई आदिवासी युवती सुश्री निशा भगत की मृत्यु पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने लिया संज्ञान





संदिग्ध परिस्थितियों में हुई आदिवासी युवती की मौत पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने लिया संज्ञान।
शक्ति छत्तीसगढ़ श्री कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -झारखंड की आदिवासी युवती सुश्री निशा भगत की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के बारे में समाचार पत्रों में प्रकाशन के आधार पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया।आयोग ने इस प्रकरण में झारखंड के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक एवं रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर मामले में की गई कार्रवाई, तथ्यों एवं आख्याओं की रिपोर्ट 7 दिनों के भीतर आयोग को प्रस्तुत करने को कहा है
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग अपने मामले को लेकर लिखा पत्र
10 नवंबर को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने मुख्य सचिव झारखंड,पुलिस महानिदेशक (DGP) झारखंड।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रांची को झारखण्ड की आदिवासी नेत्री सुश्री निशा भगत आत्महत्या संबंधी मामले पर समाचार पत्रों में छपी खबर के आधार पर आयोग द्वारा स्वतः संज्ञान का मामला बताते हुए कहां है कि चूंकि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा कुछ समाचार पत्रों में छपी उपर्युक्त घटना का स्वतः संज्ञान लिया गया है (प्रति संलग्न) और आयोग ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 338क के अंतर्गत उसे प्रदत्त शक्तियों का अनुसरण करते हुए इस मामले का अन्वेषण जांच करने का निश्चय किया है, अतः आपसे एतद्द्वारा अनुरोध किया जाता है कि आप सूचना के प्राप्त होने के 07 दिन के अंदर अधोहस्ताक्षरी को डाक से या वैयक्तिक रूप से उपस्थित होकर या किसी अन्य संचार साधन से संबन्धित आरोपों/मामलों और सूचनाओं पर की गई कार्यवाही से संबन्धित सूचना प्रस्तुत करें।कृपया ध्यान रखें कि यदि नियत अवधि में आयोग को आपका उत्तर प्राप्त नहीं होता है तो आयोग भारत के संविधान के अनुच्छेद 338क के अंतर्गत उसे प्रदत्त सिविल न्यायालय की शक्तियों का प्रयोग कर सकता है तथा वैयक्तिक रूप से या प्रतिनिधि के माध्यम से आयोग के समक्ष उपस्थित होने के लिए आपको ‘समन’ जारी कर सकता है।





