किरारी मंडल में 11 नवंबर को हुआ कांग्रेस पार्टी का वोट बचाओ देश बचाओ अभियान. मंडल अध्यक्ष जिवेन्द्र राठौर ने कहा- कांग्रेस पार्टी का शक्ति जिले में चल रहा व्यापक कार्यक्रम. अतिथि के रूप में गुलजार सिंह ठाकुर. अमित राठौर. रूपनारायण साहू सहित कांग्रेस नेता रहे मौजूद




किरारी मंडल में 11 नवंबर को हुआ कांग्रेस पार्टी का वोट बचाओ देश बचाओ अभियान. मंडल अध्यक्ष जिवेन्द्र राठौर ने कहा- कांग्रेस पार्टी का शक्ति जिले में चल रहा व्यापक कार्यक्रम
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल के निर्देशानुसार 11 नवंबर को शक्ति विधानसभा क्षेत्र के किरारी मंडल में कांग्रेस पार्टी का वोट बचाओ देश बचाओ अभियान आयोजित किया गया। दोपहर 2:00 से आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष जिवेन्द्र राठौर पिंटू के नेतृत्व में किया गया था। जिसमें कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष रामप्यारे सिदार।मंडल प्रभारी रामकुमार राठौर एवं कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष जिवेद्र राठौर पिंटू ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के निर्देश पर यह अभियान आज यहां आयोजित किया गया है। जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेता राहुल गांधी द्वारा पूरे देश भर में चलाए जा रहे इस आंदोलन के तहत यह कार्यक्रम हो रहा है। एवं कांग्रेस पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा वोट चोरी के मामले को लेकर यह अभियान चला रही है। तथा कार्यक्रम के दौरान सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे। जिसमें प्रमुख रूप से नारायण प्रसाद राठौर, छबिलाल बरेठ, नरेश कुमार राठौर, दिनेश राठौर, अश्वनी राठौर,समारु राम राठौर, महेन्द्र कुमार राठौर, हेमप्रकाश राठौर, खेमलाल राठौर, बाबूलाल केंवट,लकेश्वर पटेल, बशंत पटेल, मुकेश राठौर, सतीश राठौर, चंद्रप्रकाश राठौर, गणेश गोंड़, राजू गोंड़, संतोष गोंड़, सागर गोंड़, संतोष राठौर उपस्थित रहे। उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन किरारी मंडल अध्यक्ष जिवेन्द्र राठौर पिंटू।मंडल प्रभारी रामकुमार राठौर
ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष रामप्यारी सिदार के नेतृत्व में किया गया था जिसमें मुख्य तिथि नेता प्रतिपक्ष महंत जी के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जागेश्वर सिदार। विधायक प्रतिनिधि एवं जिला पदाधिकारी अमित राठौर। राजू जायसवाल। सफीक खान। पूर्व मंडी अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि रूपनारायण साहूअतिथि के रूप में मौजूद रहे





