13 नवंबर को जिला भाजपा शक्ति का लोकतंत्र बचाओ आराजकता हटाओ कार्यक्रम दीनदयाल स्टेडियम में. केंद्रीय मंत्री तोखन साहू एवं प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब रहेंगे मौजूद.सांसद कमलेश जांगड़े ने भी करी समस्त नागरिकों से शामिल होने की अपील

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -13 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय शक्ति के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम बुधवारी बाजार ग्राउंड में भारतीय जनता पार्टी का लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया है। तथा जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने इस संबंध में एक भेंटवार्ता में बताया कि 13 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री तोखन साहू। शक्ति जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब। भाजपा शक्ति जिले के अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।तथा श्रीमती जांगड़े ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र हित के लिए काम कर रही है। किंतु देश में विपक्षी पार्टियों द्वारा अराजकता फैलाने का काम किया जा रहा है। जिसे लेकर जनता को जागरूक करने यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। श्रीमती कमलेश जांगड़े ने शक्ति जिले के समस्त कार्यकर्ताओं। नागरिक बंधुओ को इस कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है