सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय राज्य स्थापना दिवस समारोह का हुआ भव्य आयोजन.राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश का तेजी से हो रहा विकास- सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह.02 नवम्बर को सक्ती जिले में कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप स्थित जेठा ग्राउंड में एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन.बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों, बच्चे सहित जिलेवासी हुए शामिल

2 नवंबर को आयोजित शक्ति जिले का राज्योत्सव कार्यक्रम
2 नवंबर को आयोजित शक्ति जिले का राज्योत्सव कार्यक्रम
2 नवंबर को आयोजित शक्ति जिले का राज्योत्सव कार्यक्रम

सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय राज्य स्थापना दिवस समारोह का हुआ भव्य आयोजन.राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश का तेजी से हो रहा विकास- सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह.02 नवम्बर को सक्ती जिले में कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप स्थित जेठा ग्राउंड में एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन.बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों, बच्चे सहित जिलेवासी हुए शामिल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

 शक्ति -सांसद राज्यसभा श्री देवेंद्र प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आज जिला स्तरीय राज्य स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर के समीप स्थित जेठा ग्राउंड सक्ती में किया गया। मुख्य अतिथि सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह के द्वीप प्रज्वलन के पश्चात राज्य गीत, राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। जेठा ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय राज्य स्थापना दिवस समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों, बच्चे सहित जिलेवासी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। राज्योत्सव कार्यक्रम जिलेवासियों की उपस्थिति में पूरे उत्साह और उल्लास के साथ राज्य का 26वा स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। राज्योत्सव समारोह में पूर्व सांसद श्री गुहाराम अजगल्ले, पूर्व विधायक, डॉ. खिलावन साहू, अध्यक्ष जिला पंचायत सक्ती श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चन्द्रा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, अध्यक्ष जनपद पंचायत सक्ती श्रीमती नीतू राय, अध्यक्ष जनपद पंचायत जैजैपुर श्रीमती पुष्पा परदेशी खूंटे, अध्यक्ष जनपद पंचायत मालखरौदा श्री कवि वर्मा, अध्यक्ष जनपद पंचायत डभरा श्रीमती अरूणा महेंद्र सिंह सिदार, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद सक्ती श्री श्याम सुंदर अग्रवाल, श्री टिकेश्वर गबेल, श्री अभिषेक शर्मा, श्री रामनरेश यादव, श्री चितरंजय पटेल, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन, पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री नवीन भगत, अपर कलेक्टर श्री के एस पैंकरा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारीगण, जिले के युवा, बच्चे, महिला, पुरुष, बुजुर्ग, गणमान्य नागरिक, ग्रामीणजन व सभी वर्गों के लोगों सहित बड़ी संख्या में जिलेवासी शामिल हुए।जिला स्तरीय राज्य स्थापना दिवस समारोह में सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे सभी जिलेवासियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों कर्मचारियों, युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं, पुरुषों सहित सभी को राज्य स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। सांसद ने कहा की आज मेरा सौभाग्य है कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर सक्ती जिले में मुझे शामिल होने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि 1 नवम्बर 2000 को जिस समय राज्य का निर्माण हुआ था उस समय प्रदेश में विकास कम थे। पहले हमे राजधानी भोपाल जाने के लिए काफी समय और सुविधाओं की कमी रहती थी। रेल की सुविधाओं, तकनीकी सुविधाओं सहित अन्य कई विकास कार्यों की कमी थी। लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण और स्थाई सरकार बनने के बाद प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। राज्य गठन के बाद प्रदेश में पीडीएस सिस्टम से एक रुपए प्रति किलो चांवल दिया जाता था इसी प्रकार वर्तमान में प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की सरकार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश निर्माण के बाद अब तक आदिवासी समाज का मुख्यमंत्री नहीं बना था। लेकिन आज गर्व की बात है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री है। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश में 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए, 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान खरीदी की जा रही है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है। भारत सरकार के नेतृत्व में आयुष्मान कार्ड योजना से आमजन को स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के आदिवासियों का इतिहास गौरवशाली है।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आदिवासी संस्कृति से लोगों को परिचित कराने भगवान बिरसा मुंडा जयंती मनाया जाता है। जिससे लोग आदिवासी संस्कृति से रूबरू हो रहे हैं। उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह, बाबा गुरु घासीदास जैसे अनेक विभूतियों का छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित पूरे देश के विकास में योगदान को बताया। उन्होंने प्रदेश के युवाओं से अपनी संस्कृति को समझते हुए पढ़ाई लिखाई, स्पोर्ट्स हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की बात कही।इसी क्रम में पूर्व सांसद गुहाराम अजगल्ले ने कहा कि छत्तीसगढ़ निर्माण के 26 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। हम सभी इन 26 सालों में छत्तीसगढ़ के विकास यात्रा से परिचित हैं। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ में अनेक उपलब्धियां हासिल की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है। वहीं आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं संचालित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में केंद्र और राज्य शासन द्वारा जनहित में विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं के माध्यम से आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा ने जिलेवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्र एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आमजन के कल्याण एवं विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से जागरूक होकर शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा पात्रतानुसार उनका अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ धान के कटोरा के नाम से जाना जाता है। हमारा प्रदेश खेती से समृद्ध प्रदेश है उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश आत्मनिर्भर बने और गांव गांव का विकास हो इसके लिए हमे मिलकर कार्य करना है। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने सभी जिलेवासियों को राज्य स्थापना दिवस की कोटिशः बधाई दी। उन्होंने बताया कि 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ था। राज्य गठन के 26 सालों में छत्तीसगढ़ में बहुत विकास कार्य हुवे है। कलेक्टर श्रीमती जैन ने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ प्रदेश सुशासन, पारदर्शिता एवं जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। कृषि प्रधान, खनिज संपन्न एवं ऊर्जा संपन्न प्रदेश होने पर हमें गर्व है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की थीम ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ है। प्रदेश, जिले, गांवों एवं परिवारों के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिले में 9000 से अधिक स्व-सहायता समूहों से जुड़कर 99 हजार महिलाएं सशक्त हुई हैं। कलेक्टर ने कहा कि युवा उड़ान की पहली सीढ़ी शिक्षा है। आईटीआई, आरसेटी एवं कौशल विकास केंद्रों के माध्यम से जिले के युवाओं को प्रशिक्षण की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी जिले के युवा अपनी प्रतिभा से पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश की तरह नवीन जिला सक्ती भी तेजी से विकास करे इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना है और नवगठित सक्ती जिले का प्रदेश में एक अलग पहचान बनाना है। राज्योत्सव समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद राज्यसभा श्री देवेंद्र प्रताप सिंह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण को जिला प्रशासन द्वारा स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह सहित सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया गया। जिला स्तरीय राज्य स्थापना दिवस समारोह में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य सहित विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियों ने शमा बांध दिया, जिसने आए सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

जिला स्तरीय राज्य स्थापना दिवस समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं विभागीय गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, भू-अभिलेख, कृषि विभाग, रेशम विभाग, पशुधन विकास विभाग, श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग, क्रेडा विभाग, विद्युत विभाग, उद्योग विभाग, आयुष विभाग, जल संसाधन विभाग, जनसंपर्क विभाग, पुलिस विभाग एवं यातायात विभाग आदि द्वारा स्टॉल लगाए गए। इनमें समावेशी विकास मॉडल, प्रधानमंत्री आवास योजना, विकसित भारत जी राम जी योजना, पीएम श्री योजना, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना, डिजिटल फसल सर्वेक्षण, किसान रजिस्ट्री, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श की सुविधा प्रदान की गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया तथा जनसंपर्क विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रकाशित जनमन पुस्तिका का नि शुल्क वितरण भी किया गया।

जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह में जिले की प्रतिभाओं का बिखरा रंग
       
  जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह में जिले की विभिन्न प्रतिभाओं का रंग देखने को मिला। राज्योत्सव समारोह में जिंदल वर्ल्ड स्कूल सक्ती द्वारा सामूहिक गणेश वंदना, लिटिल फ्लावर स्कूल सक्ती द्वारा छत्तीसगढ़ी ड्रामा नृत्य, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सक्ती द्वारा लोक नृत्य, सेजेस कसेरपारा हिंदी माध्यमिक स्कूल सक्ती द्वारा जसगीत गायन, सेजेस स्टेशनपारा सक्ती द्वारा लोक नृत्य रीमिक्स, अनुनय कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सक्ती द्वारा आदिवासी नृत्य, संस्कार पब्लिक स्कूल सक्ती द्वारा गीत, जिंदल वर्ल्ड स्कूल सक्ती द्वारा गीत, देवी विद्यासागर कोटेतरा द्वारा छत्तीसगढ़ी पारंपरिक नृत्य, जिला शिक्षा विभाग के शिक्षकगण द्वारा समूह छत्तीसगढ़ी गीत, अलका कुर्रे द्वारा एकल गीत, श्री सौरभ कुमार द्वारा बांसुरी वादन, संतोष महंत पुष्पा वैष्णव एवं ग्रुप द्वारा विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading