बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभाओं का प्रदर्शन-शक्ति शहर के गुंजन एजुकेशन सेंटर में हुआ विकासखंड स्तरीय विज्ञान मेले का भव्य एवं सफल आयोजन।विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नवाचारपूर्ण वैज्ञानिक मॉडल। गुंजन एजुकेशन सेंटर के डायरेक्टर नितिन सोनी ने कहा- विकासखंड स्तरीय विज्ञान मेला बच्चों के लिए प्रेरणादाई






शक्ति शहर के गुंजन एजुकेशन सेंटर में हुआ विकासखंड स्तरीय विज्ञान मेले का भव्य एवं सफल आयोजन।विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नवाचारपूर्ण वैज्ञानिक मॉडल। गुंजन एजुकेशन सेंटर के डायरेक्टर नितिन सोनी ने कहा- विकासखंड स्तरीय विज्ञान मेला बच्चों के लिए प्रेरणादाई
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-गुंजन एजुकेशन सेंटर, सक्ती में दिनांक 02 नवंबर 2026 को विकासखंड स्तरीय विज्ञान मेले का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। विज्ञान मेले का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार की क्षमता, रचनात्मक सोच तथा अनुसंधान के प्रति रुचि विकसित करना था। इस आयोजन में विकासखंड के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा एवं वैज्ञानिक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, गणितीय मॉडल, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence), डिजिटल तकनीक तथा ग्रामीण विकास में विज्ञान के उपयोग से संबंधित आकर्षक एवं नवाचारपूर्ण मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने प्रादर्शों के माध्यम से वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल, रोचक एवं व्यावहारिक रूप में समझाया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। संस्था के प्राचार्य श्री नितिन सोनी एवं उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका
विज्ञान मेले में विभिन्न विधाओं के प्रादर्शों का निष्पक्ष एवं व्यवस्थित मूल्यांकन करने के लिए अनुभवी शिक्षकों एवं विषय विशेषज्ञों की निर्णायक समिति गठित की गई थी। निर्णायक मंडल में श्री प्रमोद देवांगन, व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सकरेली कला; श्री जगमोहन जायसवाल, शासकीय हाई स्कूल, नवापारा खुर्द; श्री संतोष तिवारी, व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नंदौरकला; श्री सी. एल. राठौर, विज्ञान समन्वयक एवं व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पोरथा; श्रीमती विनीता राठौर, व्याख्याता, शासकीय हाई स्कूल, खुर्द तथा संस्था के प्राचार्य श्री नितिन सोनी शामिल रहे।निर्णायक मंडल के सदस्यों ने सभी प्रादर्शों का बारीकी से निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों से उनके मॉडलों की कार्यप्रणाली, वैज्ञानिक आधार, उपयोगिता एवं समाज के लिए उनकी प्रासंगिकता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात निर्धारित मापदंडों के अनुसार मूल्यांकन कर विभिन्न विधाओं के परिणाम घोषित किए गए।
विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं परिणाम
- विज्ञान नाटिका
- प्रथम स्थान – अनुनय कॉन्वेंट स्कूल, सक्ती।
- द्वितीय स्थान – लिटिल फ्लावर स्कूल, सक्ती।
- ग्रीन एनर्जी एवं पर्यावरण संरक्षण
- प्रथम स्थान – मोहित अग्रवाल, गुंजन एजुकेशन सेंटर, सक्ती।
- द्वितीय स्थान – देवेश कुमार सोनवानी, अनुनय कॉन्वेंट स्कूल, सक्ती।
- तृतीय स्थान – विक्ला कुर्रे, परमेश्वरी पब्लिक स्कूल, सक्ती।
- गणितीय मॉडल
- प्रथम स्थान – आशीष कोसले।
- स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रादर्श
- प्रथम स्थान – प्रतीक व्यास, कक्षा 9वीं, परमेश्वरी पब्लिक स्कूल, सक्ती।
- द्वितीय स्थान – हर्षिता देवांगन, अनुनय कॉन्वेंट स्कूल, सक्ती।
- तृतीय स्थान – हर्षित मानिक, लिटिल फ्लावर स्कूल, सक्ती।
- कृषि पद्धति का प्रादर्श
- प्रथम स्थान – किरायाग वेलकर, अनुनय कॉन्वेंट स्कूल, सक्ती।
- कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) प्रादर्श
- प्रथम स्थान – आफिया फातिमा एवं करुणानिधि पटेल, लिटिल फ्लावर स्कूल, सक्ती।
- पश्चिम भारत विज्ञान मेला हेतु चयन
- दीपांशी वर्मा, शासकीय हाई स्कूल, परसदाखुर्द, सक्ती।
- ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान प्रादर्श
- प्रथम स्थान – कुशलेंद्र पटेल एवं फरहान अली, वारसी।
- द्वितीय स्थान – विनय पटेल, गुंजन एजुकेशन सेंटर, सक्ती।
- तृतीय स्थान – रुचि छत्री, अनुनय कॉन्वेंट स्कूल, सक्ती।
- प्रश्नमंच प्रतियोगिता
- प्रथम स्थान – काजल साहू, परसदाखुर्द।
- द्वितीय स्थान – मोना पाटले, अनुनय स्कूल, सक्ती।
- तृतीय स्थान – प्राची राठौर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पोरथा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के पश्चात संस्था के प्राचार्य श्री नितिन सोनी ने सभी अतिथियों, निर्णायक मंडल के सदस्यों, शिक्षकों, प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विकासखंड शिक्षा अधिकारी के प्रति विशेष धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि गुंजन एजुकेशन सेंटर, सक्ती को विकासखंड स्तरीय विज्ञान मेले के आयोजन हेतु चयनित करने का अवसर प्रदान करना संस्था के लिए गौरव एवं सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षणिक आयोजन विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा को सामने लाने तथा उनमें वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी रहा आयोजन
विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस विज्ञान मेले ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया। साथ ही उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण, समस्या समाधान की क्षमता, आत्मविश्वास, टीम भावना, रचनात्मकता एवं प्रस्तुतीकरण कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम का संचालन तुलेश चन्द्रा ने किया।। तथा कार्यक्रम का समापन श्री संतोष तिवारी द्वारा आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। आयोजन को सफल बनाने में गुंजन एजुकेशन सेंटर के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं जिनमें गोविंद दास, पियूष यादव,भूमेश यादव, छोटेलाल राठौर, शिवशंकर साहू सारिका सोनी, पुष्पा यादव, काजल महन्त , सोनिया सोनवानी, खुशबू खान, नेहा गुप्ता, कविता देवांगन, भुनेश्वरी मानिकपुरी, सौम्या महंत , पूनम यादव, शांति यादव, ज्योति देवागन, नीतू यादव , सरला यादव ,दीपा यादव , अंजली, अनुसूईया पटेल,जया केवट तथा निर्णायक मंडल, आयोजकों एवं सभी प्रतिभागियों का सराहनीय योगदान रहा।विज्ञान मेले में सफल सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।





