छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े 500 बिस्तरों वाले मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का 03 नवंबर को उद्घाटन करेंगे गृह मंत्री अमित शाह. रायपुर के देवेंद्र नगर में स्थापित है यह अस्पताल प्रसिद्ध सर्जन डॉक्टर कमलेश्वर अग्रवाल की देखरेख में होगा अस्पताल का प्रबंधन

3 नवंबर को होगा मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े 500 बिस्तरों वाले मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का 03 नवंबर को उद्घाटन करेंगे गृह मंत्री अमित शाह. रायपुर के देवेंद्र नगर में स्थापित है यह अस्पताल प्रसिद्ध सर्जन डॉक्टर कमलेश्वर अग्रवाल की देखरेख में होगा अस्पताल का प्रबंधन कार्य

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े 500 बिस्तर वाले मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ 3 नवंबर 2026 दिन- मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। इस अवसर पर अतिथियों के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ।छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं विधायक पुरंदर मिश्रा प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे तथा इस अवसर पर अस्पताल के चेयरमेन मिस्टर ओंकार एस कंवर. मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ देवलीना चक्रवर्ती एवं डॉक्टर कमलेश्वर अग्रवाल भी उपस्थित रहेंगे एवं इस नवीन अस्पताल में जहां मरीजों को सभी प्रकार की चिकित्सा सुविधा एवं जांच की सुविधा मिलेगी तो वही इस अस्पताल के प्रारंभ होने से छत्तीसगढ़ के लोगों को बड़े महानगरों की तरह चिकित्सा उपचार का लाभ मिलेगा। 500 बेड के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की सौग़ात रायपुर वासियों को मिल रही है।एवं इस अस्पताल का शुभारंभ राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर में हो रहा है जहां Artims शांति हॉस्पिटल मे दिल्ली, गुड़गांव, मुंबई जैसे स्किल्ड डाक्टर व मशीनें से होगा मरीज़ों का इलाज

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading