नया रायपुर के सत्य साइ संजीवनी अस्पताल में खुलेगा नया नर्सिंग महाविद्यालय- 160 सीटों की क्षमता वाले महाविद्यालय का हुआ आज भूमि पूजन. केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने किया भूमि पूजन






नया रायपुर के सत्य साइ संजीवनी अस्पताल में खुलेगा नया नर्सिंग महाविद्यालय- 160 सीटों की क्षमता वाले महाविद्यालय का हुआ आज भूमि पूजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ की राजधानी नया रायपुर के सत्य साइ संजीवनी अस्पताल में नर्सिंग महाविद्यालय की स्थापना की जाएगी। 160 सीटों की क्षमता वाले इस नर्सिंग महाविद्यालय की स्थापना के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर किया गया। जिसमें भूमि पूजन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय. केंद्रीय शहरी विकास मंत्री तोख़न साहू। छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में नर्सिंग कॉलेज भवन एवं डॉरमेटरी का ₹29.66 करोड़ की लागत से बनेगी।तथा नर्सिंग महाविद्यालय भवन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर नर्सिंग पाठ्यक्रमों हेतु प्रस्तावित 160 सीटों की क्षमता रखी गई है। अस्पताल द्वारा 45 हजार से अधिक हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की हृदय सर्जरी मानवता की सेवा का अनुपम उदाहरण है। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा। उपमुख्यमंत्री अरुण साव। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब। मंत्री राजेश अग्रवाल जी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।








