ऐतिहासिक होगा आयोजन-2 नवंबर को शक्ति जिले में राज्योत्सव आयोजन को लेकर कलेक्टर जय श्री जैन एवं एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा-राज्यसभा सांसद. नेता प्रतिपक्ष महंत. जिले के विधायक गण एवं शक्ति जनपद अध्यक्ष नीतू राय सहित सकरेली के सरपंच होंगे अतिथि.जिले के मीडिया कर्मियों को मिलेगा स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा योजना का लाभ। दे सकते हैं सरकार को अपने सुझाव.






2 नवंबर को शक्ति जिले में राज्योत्सव आयोजन को लेकर कलेक्टर जय श्री जैन एवं एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा-राज्यसभा सांसद. नेता प्रतिपक्ष महंत. जिले के विधायक गण एवं शक्ति जनपद अध्यक्ष नीतू राय सहित सकरेली के सरपंच होंगे अतिथि.जिले के मीडिया कर्मियों को मिलेगा स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा योजना का लाभ। दे सकते हैं सरकार को अपने सुझाव.
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 02 नवम्बर 2026 को कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप स्थित जेठा ग्राउंड में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन और पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित सभी विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई है।कलेक्टर ने राज्योत्सव स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले विभागीय स्टॉलों का सुव्यवस्थित ढंग से निर्माण एवं सजावट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने स्टॉलों में आम नागरिकों के हितों से जुड़ी शासकीय योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों, विभागीय उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की जानकारी प्रदर्शनी के माध्यम से आकर्षक एवं सरल तरीके से प्रस्तुत करें, ताकि आम नागरिकों को शासन की योजनाओं की जानकारी मिल सके। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह होंगे। राज्योत्सव कार्यक्रम के अवसर पर 02 नवम्बर को सायं 5 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही बच्चों के लिए मेले का आयोजन भी किया जाएगा।
राज्योंत्सव कार्यक्रम के अतिथि हुए तय
जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय जेठा शक्ति में 2 नवंबर 2026 दिन- सोमवार को शाम 5:00 से आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह होंगे एवं विशिष्ट तिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत। चंद्रपुर के विधायक रामकुमार यादव।जैजैपुर के विधायक बालेश्वर साहू। जिला पंचायत शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती द्रोपती चंद्रा। जनपद पंचायत शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती नीतू ऋषि राय एवं ग्राम पंचायत सकरेली के सरपंच गोवर्धन सिंह गोंड होंगे
मीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना।योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रित।एक से 30 नवंबर तक ईमेल से भेज सकेंगे सुझाव
शक्ति-छत्तीसगढ़ में कार्यरत मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य शासन ने पहल की है। इसके लिए ‘छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना–2026’ का प्रारूप तैयार किया गया है। योजना के प्रारूप और उसके क्रियान्वयन के संबंध में एक से 30 नवंबर 2026 तक सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं।तैयार प्रारूप को जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट www.dprcg.gov.in पर प्रकाशित कर सुझाव लिया जा रहा है। मीडियाकर्मी योजना के प्रारूप और इसके क्रियान्वयन के संबंध में अपने सुझाव ईमेल chhattisgarhmediakarmi@gmail.com पर भेज सकते हैं। सुझाव भेजने के लिए एक माह की अवधि प्रस्तावित की गई है।







