छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने 30 प्रकरणों में करी सुनवाई. अध्यक्ष डॉ ममता साहू के नेतृत्व में हो रहे सकारात्मक प्रयास. आयोग में दोनों पक्षों की काउंसलिंग के बाद समझाने के भी हो रहे हैं प्रयास

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सुनवाई
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सुनवाई
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सुनवाई

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में 30 प्रकरणों में करी सुनवाई. अध्यक्ष डॉ ममता साहू के नेतृत्व में हो रहे सकारात्मक प्रयास

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं की समस्याओं के निराकरण के लिए स्थापित किए गए छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा लगातार सुनवाई के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं का निराकरण करने की दिशा में प्रयास किया जा रहे हैं। तथा आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ ममता साहू के नेतृत्व में जहां लगातार मामलों में सुनवाई हो रही है। तो वहींvराज्य महिला आयोग की जनसुनवाई 28 अक्टूबर 2026 को संपन्न हुई जिसमें कुल 30 प्रकरणों में दोनों पक्ष उपस्थित रहे। 7 प्रकरण नस्तीबद्ध किए गए।एवं जनसुनवाई के दौरान 7 प्रकरणों का निराकरण कर नस्तीबद्ध किया गया।इसके अलावा गंभीर मामले में FIR दर्ज।शादी का झांसा देकर शोषण करने के आरोप वाले मामले में आयोग की पहल पर थाना टिकरापारा में आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई।एवं प्रकरणों की सुनवाई के दौरान दर्ज मामलों में पीड़ित पक्ष को ₹5 लाख देने की सहमति एक प्रकरण में अनावेदक ने आवेदिका को 4 नवंबर को एकमुश्त ₹5 लाख देने की सहमति दी।साथ ही सामान वापसी में सहयोग: 31 अक्टूबर को आवेदिका महिला पुलिस एवं सखी वन स्टॉप सेंटर के स्टाफ के साथ ससुराल से अपना सामान वापस लेने जाएगी।शिकायतकर्ताओं को राहत: आयोग की पहल से कई मामलों में समाधान की दिशा में कार्रवाई हुई तथा शिकायतकर्ता संतुष्ट होकर घर लौटीं। 28 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित जन सुनवाई में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ ममता साहू ,सदस्यगण,रायपुर संभाग प्रभारी श्रीमती मंजू थदानी,डीएसपी स्नेहा आकाश राव, महिला थाना टी आई राजश्री मौर्य ,OSC काउंसलर नीति सिंह, प्रोटेक्शन ऑफिसर श्रीमती प्रीति पांडेय समेत महिला आयोग कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे l

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सुनवाई
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सुनवाई
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सुनवाई

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading