छत्तीसगढ़ में हाउसिंग बोर्ड के कार्य को दी गई है एक बड़ी भूमिका- ओपी चौधरी वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन. श्री चौधरी ने कहा-हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर बोर्ड के रूप में दिया जा रहा है नया स्वरूप

छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी

छत्तीसगढ़ में हाउसिंग बोर्ड के कार्य को दी गई है एक बड़ी भूमिका- ओपी चौधरी वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ राज्य में तत्कालीन डॉ रमन सिंह की सरकार में स्थापित छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल हाउसिंग बोर्ड के कार्य को अब और प्रभावशाली बनाने की दिशा में विष्णु देव की सुशासन वाली सरकार ने पहल की है। तथा छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल हाउसिंग बोर्ड को निर्माण के क्षेत्र में और अधिक बड़ी जिम्मेदारियां देते हुए इसके माध्यम से कार्य करवाए जाएंगे. उपरोक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड पहले केवल पारंपरिक, विभागीय तरीके से हाउसिंग का कार्य करता था। अब उसे हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर बोर्ड के रूप में नए स्वरूप में सामने लाया गया है। इसे सशक्त बनाया गया है, कर्मचारियों को कुशल बनाया गया है और हाउसिंग बोर्ड को एक बेहतर तथा बड़ी भूमिका दी गई है।हाउसिंग के अलावा, छत्तीसगढ़ के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में भी बिना सरकारी बजट लिए कार्य करने के लिए आज देश और दुनिया में जो बेहतर मॉडल उपलब्ध हैं, उन्हें अपनाया जा रहा है। इनमें आर्थिक विकास और पूंजीगत व्यय से जुड़ी परियोजनाएँ, पुनर्विकास परियोजनाएँ, टीपीएस परियोजनाएँ तथा सरकार द्वारा सामान्य रूप से की जाने वाली हाउसिंग परियोजनाएँ शामिल हैं।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading