नहीं रहे कोरबा के प्रतिष्ठित उद्योगपति अनिल अग्रवाल. उरगा की होटल रिलैक्स इन के मालिक थे अनिल जी. 27 अक्टूबर को कोरबा में होगा अंतिम संस्कार. अग्रवाल समाज सहित विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि



नहीं रहे कोरबा के प्रतिष्ठित उद्योगपति अनिल अग्रवाल. उरगा की होटल रिलैक्स इन के मालिक थे अनिल जी. 27 अक्टूबर को कोरबा में होगा अंतिम संस्कार. अग्रवाल समाज सहित विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति कोरबा शहर के अग्रोहा मार्ग निवासी प्रतिष्ठित नागरिक और उरगा स्थित होटल रिलैक्स इन के संचालक सतीश अग्रवाल पिता स्वर्गीय ओमप्रकाश अग्रवाल का आज 26 अक्टूबर सोमवार की रात आकस्मिक निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। सतीश अग्रवाल अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार कल मंगलवार दिनांक 27 अक्टूबर को सुबह 11 बजे स्थानीय मोती सागर पारा मुक्तिधाम में संपन्न होगा। इससे पूर्व उनके निवास से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। उनके निधन का समाचार प्राप्त होने पर अग्रवाल समाज सहित अनेक सामाजिक संगठनों के लोग उनके निवास पहुंचे और अपनी संवेदना जताई परिजनों को सांत्वना दी। सतीश अग्रवाल खुले विचार वाले व्यक्ति थे उनका संबंध पश्चिम क्षेत्र के अलावा सभी जगह बहुत मधुर संबंध रहा है





