स्कूलों में छुट्टी घोषित, अलर्ट के बीच सरकार का बड़ा फैसला. चक्रवर्ती तूफान के लिए लिया गया फैसला। जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश




स्कूलों में छुट्टी घोषित, अलर्ट के बीच सरकार का बड़ा फैसला. चक्रवर्ती तूफान के लिए लिया गया फैसला। जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ में दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी प्राथमिक, माध्यमिक, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में छात्र-छात्राओं की छुट्टी रहेगी। यह आदेश विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है।





