छत्तीसगढ़ भाजपा में दिखा बड़ा बदलाव-कार से मंत्रियों को नहीं मिली एंट्री, फोन जमा करके पैदल जाना पड़ा, स्मृति ईरानी ने पहली मीटिंग में दिखाए सख्त तेवर. स्मृति का सख्त निर्देश- अपेक्षित लोग ही पहुंचे महत्वपूर्ण बैठकों में. पहले ही दौरे में बता दिया कि अब नहीं चलेगा वीआईपी कल्चर

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रभारी श्रीमती स्मृति ईरानी

छत्तीसगढ़ भाजपा में दिखा बड़ा बदलाव-कार से मंत्रियों को नहीं मिली एंट्री, फोन जमा करके पैदल जाना पड़ा, स्मृति ईरानी ने पहली मीटिंग में दिखाए सख्त तेवर. स्मृति का सख्त निर्देश- अपेक्षित लोग ही पहुंचे महत्वपूर्ण बैठकों में

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी बनने के बाद स्मृति ईरानी पहली बार रायपुर दौरे पर पहुंचीं। स्मृति ईरानी के दौरे में सख्ती और सादगी देखने को मिली है। मीटिंग में मंत्रियों को कार से एंट्री नहीं मिली। उन्हें बीजेपी प्रदेश कार्यालय के गेट से पैदल ही अंदर जाना पड़ा।छत्तीसगढ़ बीजेपी की प्रभारी स्मृति ईरानी रविवार को दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचीं। इस दौरान स्मृति ईरानी का सख्त तेवर देखने को मिला। स्मृति ईरानी के निर्देश के बाद एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने के लिए चुनिंदा लोग ही पहुंचें। वहीं, प्रदेश कार्यालय में बैठक के दौरान मंत्रियों के फोन जमा करवा लिए गए। इसके साथ ही मंत्रियों के काफिले को प्रदेश कार्यालय के अंदर एंट्री नहीं मिली जिस कारण से गेट से सभी मंत्री पैदल ही मीटिंग के लिए गए।

सादगी से हुआ स्वागत

छत्तीसगढ़ बीजेपी की नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी का रायपुर एयरपोर्ट पर स्वागत सादगी भरा रहा। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए संगठन की ओर से नामित किए गए 16 पदाधिकारी और विधायक ही पहुंचे। इस दौरान न तो ढोल-ताशे बजाए गए और न ही किसी मंत्री को बुलाया गया। स्वागत के लिए प्रस्तावित भाजयुमो की बाइक रैली भी स्थगित कर दी गई।स्मृति ईरानी सख्त तेवर में दिखाई दीं। एयरपोर्ट से स्मृति ईरानी भाजपा कार्यालय पहुंची। यहां पहुंचते ही स्मृति ईरानी के निर्देश पर बीजेपी कार्यालय के भीतर तैनात की गई अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा को हटा दिया गया।

मंत्रियों को कार के साथ नहीं मिली एंट्री

स्मृति ईरानी ने प्रदेश कार्यालय में सत्ता और सगंठन की अलग-अलग बैठकें की। मंत्रियों और सीनियर नेताओं की बैठक के दौरान किसी भी मंत्री को कार से साथ प्रदेश कार्यालय में जाने की एंट्री नहीं दी गई। भाजपा कार्यालय के मुख्य गेट पर मंत्री खुशवंत साहेब के काफिले को गार्ड ने रोक दिया। कार से अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलने पर मंत्री गाड़ी से उतरे और पैदल प्रदेश कार्यालय पहुंचे। इसके अलावा पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, सीनियर नेता धरमलाल कौशिक समेत सभी मंत्रियों के काफिले को गेट के बाहर ही रोक दिया गया।प्रदेश कार्यालय में मीटिंग के दौरान सभी सीनियर नेताओं और मंत्रियों के फोन भी बाहर रखवा दिए गए थे। मीटिंग में केवल उन कार्यकर्ताओं को ही एंट्री मिली जिनका लिस्ट में नाम था। पार्टी के कई ऐसे पदाधिकारियों को वापस लौटना पड़ा जिनका नाम मीटिंग शेड्यूल में नहीं था।

सी एम ने प्रदेश कार्यालय में की मुलाकात

सीएम विष्णुदेव साय और प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी की मुलाकात भी प्रदेश कार्यालय में हुई। दोनों नेता मुलाकात के बाद मन की बात सुनने के लिए अभनपुर पहुंचे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव भी मौजूद नहीं थे। मन की बात सुनने के लिए केवल वही लोग साथ थे जिनका नाम पहले से निर्धारित किया गया था।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading