शक्ति जिले में युवाओं के नए कार्यक्रमों को मिलेगी गति- जिले की युवा कार्यक्रम अधिकारी ने करी सांसद कमलेश जांगड़े से मुलाकात. केंद्र एवं राज्य सरकार की युवा कल्याण की योजनाओं की दी जानकारी. सांसद जी ने कहा- धरातल पर युवाओं के कल्याण की योजनाओं के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ाना ही सरकार का ध्येय




शक्ति जिले में युवाओं के नए कार्यक्रमों को मिलेगी गति- जिले की युवा कार्यक्रम अधिकारी ने करी सांसद कमलेश जांगड़े से मुलाकात. केंद्र एवं राज्य सरकार की युवा कल्याण की योजनाओं की दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति जिले में जल्द ही युवा कल्याण के कार्यक्रमों को गति मिलेगी। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जांजगीर चंपा एवं शक्ति जिले के लिए नियुक्त युवा कल्याण अधिकारी ने जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के मसानिया स्थित निवास में उनसे मुलाकात की तथा उन्हें गुलदस्ता भेंट करते हुए केंद्र एवं राज्य की सरकार द्वारा युवा कल्याण से संबंधित योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस दौरान श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि जांजगीर-चांपा एवं सक्ती जिले की युवा कार्यक्रम अधिकारी सुश्री प्रतिष्ठा माथुर से आत्मीय भेंट के दौरान दोनों जिलों में युवाओं से जुड़े आगामी कार्यक्रमों के आयोजन और उनकी रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। हमारी यह कोशिश है कि क्षेत्र के युवाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर से बेहतर अवसर मिलें, उनकी प्रतिभा को उचित प्रोत्साहन मिले और युवा कल्याण से जुड़े सभी कार्यक्रम अधिक प्रभावी रूप से धरातल पर उतरें।युवाओं की असीम ऊर्जा और उनकी छिपी हुई प्रतिभा का सही दिशा में उपयोग कर क्षेत्र, समाज और राष्ट्र के निर्माण में उनका योगदान सुनिश्चित करना ही हमारा मुख्य ध्येय है।





