क्या व्यापारियों की बात मानेंगे राहुल-रामलीला मैदान की महारैली स्थगित करें’, कारोबारियों का राहुल गांधी को खत

रामलीला मैदान की महारैली स्थगित करें’, कारोबारियों का राहुल गांधी को खत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -दिवाली से पहले दिल्ली के कारोबारियों ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर एक बड़ी मांग की है. चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली रैली स्थगित करने की अपील की है. कारोबारियों का कहना है कि रामलीला मैदान के आसपास 20 बड़े होलसेल और रिटेल बाजार हैं. ऐसे में, रैली के कारण बाजारों में आवाजाही और कारोबार प्रभावित हो सकता है, जिससे करोड़ों के व्यापार को नुकसान होने की आशंका है. CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने अपने पत्र में राहुल गांधी से रैली को स्थगित करने की मांग की है. उनका कहना है कि भैया दूज के बाद यह रैलियां की जाएं. भैया दूज 10 नवंबर को है, ऐसे में बृजेश गोयल ने राहुल गांधी से 10 नवंबर तक रैली स्थगित करने की अपील की है. 

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading